मध्यप्रदेश:- जिलों के 83 कॉलेज अगले साल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से अलग हो जाएंगे। इन कॉलेज में 25000 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं। उनकी मार्कशीट पर अब देवी अहिल्या विश्वविद्यालय नहीं लिखा होगा, क्योंकि सरकार ने एक नए विश्वविद्यालय को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
