Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » FD से हुई कमाई पर अब देना होगा इतना टैक्स, इससे बचने के लिए ये हैं 3 तरीके…
    News

    FD से हुई कमाई पर अब देना होगा इतना टैक्स, इससे बचने के लिए ये हैं 3 तरीके…

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- पैसा निवेश करने के लिए निवेशक कम रिस्क वाला और ज्यादा ब्याज देने वाला इंवेस्टमेंट ऑप्शन ढूंढ़ते हैं। और ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट से अच्छा ऑप्शन और कहीं नहीं मिल सकता। आजकल युवा से लेकर सीनियर सिटीरजन तक एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि एफडी में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। लेकिन वहीं, कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि फिक्स्ड डिपॉजिट पर होने वाली ब्याज की कमाई पर टैक्स कटता है। एफडी से ब्याज की कमाई पूरी तरह से टैक्स योग्य है। इसे अपनी कुल आय में जोड़ा जाता है और अपनी कुल आय पर लागू स्लैब दरों पर टैक्स की गणना की जाती है। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप एफडी से होने वाली कमाई पर टैक्स लगने से बचा सकते हैं। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं-
     
     
    इसे आपके आयकर रिटर्न में ‘अन्य स्रोतों से आय’ या इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेसज हेड में दिखाया जाता है. उसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स काटता है. लेकिन आप चाहें तो इस कटौती को आसानी से बचा सकते हैं.

    आइए सबसे पहले जानें कि बैंक कब और कितना टैक्स काटता है. यदि आप वरिष्ठ नागरिक नहीं हैं और सामान्य जमाकर्ता के तौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट ली है और ब्याज की राशि 40,000 रुपये से अधिक है, तो बैंक आपके खाते में ब्याज जमा करते समय सोर्स पर टैक्स काटता है. वरिष्ठ नागरिक के मामले में यह सीमा 50,000 रुपये है. अर्थात एफडी पर कोई वरिष्ठ नागरिक 50,000 रुपये तक ब्याज कमाता है तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कोई टैक्स नहीं काटेगा. इसके बाद की ब्याज की कमाई पूरी तरह से टैक्सेबल होगी.

    इसलिए यह याद रखना चाहिए कि टीडीएस (TDS) ब्याज जमा होने के समय काटा जाता है न कि फिक्स्ड डिपॉजिट के मैच्योर होने पर. ऐसे में यदि आपके पास 3 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है, तो बैंक प्रत्येक वर्ष के अंत में टीडीएस  (TDS) काटेगा. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने पर जमाकर्ता को ब्याज और मूलधन दोनों मिलते हैं. इसके अतिरिक्त, DIGCI द्वारा 5 लाख रुपये तक की फिक्स्ड डिपॉजिट का बीमा किया जाता है. अर्थात, अगर बैंक डूबता है तो डीजीसीआई की तरफ से जमाकर्ता को गारंटी के तौर पर 5 लाख रुपये जरूर मिलेंगे

    FD पर टैक्स की गणना कैसे होती है-

    फिक्स्ड डिपॉजिट  से होने वाली कमाई को इनकम टैक्स रिटर्न में हर साल आपकी कुल इनकम में जोड़ा जाता है. आपको भले ही उस साल ब्याज का पैसा न मिले और एफडी की मैच्योरिटी पर एकसाथ जोड़ कर बैंक पैसा दे, लेकिन आपको हर साल की आईटीआर में इसे दिखाना होता है. बैंक आपके पर टीडीएस काटते हैं जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बाद में एडजस्ट कर देता है.
    यदि बैंक एफडी के ब्याज पर टीडीएस नहीं काटता है तो ब्याज की कमाई को आपकी कुल कमाई के साथ जोड़ा जाता है और उसी के हिसाब से टैक्स की गणना होती है. हमेशा ध्यान रखें कि हर साल ब्याज की कमाई को आईटीआर में दिखाएं, न कि फिक्स्ड डिपॉजिट के मैच्योर होने का इंतजार करें. फिक्स्ड डिपॉजिट की मैच्योरिटी पर आपके खाते में मोटी रकम आएगी जिसके चलते आप ऊंचे टैक्स स्लैब में आ जाएंगे. हर साल कम-कम ब्याज दिखाएं तो टैक्स की निचले स्लैब में शामिल होंगे.

    अधिकतर लोगों को ये जानकारी नहीं होती है। ये इंश्‍योरेंस कवर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन एक्ट के तहत बैंक में जमा राशि पर दिया जाता है। पहले बैंक जमा राशि पर डिपॉजिट इंश्योरेंस एक लाख रुपए होता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है। 

    इन 3 तरीके से बचा सकते हैं टैक्स-

    1-अगर आपकी साल भर की कुल आय ₹2.5 लाख से कम है, तो आप फॉर्म 15G/15H फाइल कर सकते हैं या उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज की कमाई 2.5 लाख से कम है, इसलिए टैक्स के दायरे में यह कमाई नहीं आएगा. फॉर्म 15G/15H फाइल करने से बैंक TDS नहीं काटेगा. ऐसे में आप FD के ब्याज़ पर कोई इनकम टैक्स देने के लिए बाध्य नहीं होंगे.

    2-आप बैंक के बजाय किसी पोस्ट ऑफिस में अपनी एफडी खोल सकते हैं. पोस्ट ऑफिसकी एफडी पर भी टैक्स काटा जाता है, लेकिन बैंकों के जितना नहीं काटा जाता. डाकघरों में एफडी की ब्याज़ दर कम है, लेकिन आप टैक्स में बचत कर सकते हैं.

    3-आप अपने जीवनसाथी, माता-पिता और बच्चों के नाम से फिकस्ड डिपॉजिट में पैसा जमा कर सकते हैं. एफडी से होने वाली ब्याज की कमाई पर टैक्स की गणना प्रत्येक व्यक्ति के लिए उस स्लैब पर की जाती है, जिसमें वे आते हैं. यदि आप अलग-अलग शाखाओं और बैंकों में एफडी खोलते हैं तो टैक्स को बचाना या कम करना संभव हो सकता है.

    माना जाता है कि फिकस्ड डिपॉजिट में आपका पैसा एकदम सुरक्षित रहता है और इसमें रिटर्न की गारंटी होती है। काफी हद तक ये बात सही है। लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका बैंक डूब जाए, तो आपकी FD या अकाउंट में जमा रकम का क्‍या होता है? ऐसी तमाम बातें हैं जिनके बारे में बैंक की ओर से आपको नहीं बताया जाता। यहां जानिए इसके बारे में और एफडी पर मिलने वाले तमाम अन्‍य फायदों के बारे में-

    लेकिन यहां ध्‍यान देने वाली बात ये है कि अगर आपकी जमा रकम 5 लाख रुपए से ज्‍यादा है और बैंक डूब गया, तो भी आपको बैंक की तरफ से सिर्फ 5 लाख तक ही बैंक की ओर से दिया जाएगा। शेष रकम डूब जाएगी। उदाहरण के लिए- अगर किसी बैंक में आपने 10 लाख रुपए का फिक्स्ड डिपॉजिट किया है और वह बैंक डूब जाता है तो आपको केवल 5 लाख रुपए वापस मिलेंगे, 5 लाख रुपए का नुकसान आपको झेलना पड़ेगा। 

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Now you will have to pay so much tax on the income earned from FD Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअब देश के कई जगहों में स्थापित होंगी सुप्रीम कोर्ट की रीजनल बेंच, केंद्र ने स्वीकार की सिफारिश…
    Next Article विवादों के बीच बदल गई पेटीएम ई-कॉमर्स की पहचान, रिब्रांडिंग के बाद अब मिला ये नाम……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुंबई इंडियंस के कप्तान बने ये खिलाड़ी, तीन साल बाद फिर मिली टीम की कमान…

    November 27, 2026

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    November 27, 2026

    सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल

    November 27, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुंबई इंडियंस के कप्तान बने ये खिलाड़ी, तीन साल बाद फिर मिली टीम की कमान…
    • बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा
    • सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल
    • संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को
    • स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के 74 चयनित संविदा शिक्षकों को जारी हुए पदस्थापना आदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?