Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किडनी डैमेज होने से पहले ही शरीर में दिखते हैं ये 4 संकेत, ज्यादातर लोग साधारण समझकर कर देते हैं इग्नोर
    स्वास्थ्य

    किडनी डैमेज होने से पहले ही शरीर में दिखते हैं ये 4 संकेत, ज्यादातर लोग साधारण समझकर कर देते हैं इग्नोर

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : जब भी शरीर के प्रमुख अंदरूनी अंगों की बात होती है, तो हार्ट और लिवर आदि की बात की जाती है। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि किडनी को अक्सर महत्वपूर्ण अंग के रूप में इग्नोर कर दिया जाता है, जबकि किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से है, जो शरीर के अंदर कई जरूरी काम करता है।

    किडनी को स्वस्थ रखना जरूरी है और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बुरी आदतें या लंबे समय तक अनहेल्दी डाइट लेना आदि आपकी किडनी को डैमेज कर सकते हैं। जब आपकी किडनी डैमेज होने लगती है, तो उसकी कार्य प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है और वह ठीक से काम नहीं कर पाती है। किडनी का ठीक से काम न कर पाना कई जानलेवा समस्याएं पैदा कर सकता है और इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान कर लेना जरूरी है ताकि किडनी को डैमेज होने से पहले ही उसके लिए उचित इलाज शुरू किया जा सके।

    इस लेख में हम आपको किडनी के डैमेज होने से पहले ही दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी किडनी के डैमेज की शुरुआत का संकेत दे सकते हैं। इन लक्षणों की पहचान करके समय रहते किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है।

    1. शरीर के निचले हिस्से में सूजन
      अगर आपके शरीर के निचले हिस्से जैसे पैर, टखने, पिंडली या घुटने के आसपास सूजन होने लगती है, तो यह भी किडनी से जुड़ी किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है। यह पानी आमतौर पर शरीर के निचले हिस्से में ही जमा होता है।
    2. पेशाब में खून आना
      जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है तो धीरे-धीरे इसमें डैमेज होना शुरू हो जाताा। यह डैमेज धीरे-धीरे गंभीर होने लगता है, जिसके कारण पेशाब में खून जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। पेशाब में खून कई बार कम होता है और उससे पेशाब का रंग सिर्फ ब्राउन हो पाता है। इसलिए इस तरह के लक्षणों की ध्यानपूर्वक पहचान करनी चाहिए।
    3. ब्लड प्रेशर ज्यादा रहना
      हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करके रखने के लिए किडनी की बहुत बड़ी भूमिका होती है। अगर आपकी किडनी ठीक से काम करना बंद देती है, तो इसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी दिक्कत आने लगती है। ऐसे में एक बार अपनी किडनी की जांच करा लेनी चाहिए, ताकि किसी भी समस्या का समय रहते ही पता लगाया जा सके।
    4. त्वचा में खुजली के लक्षण
      किडनी से जुड़ी समस्याओं का असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है और इसलिए इन समस्याओं को इग्नोर नहीं करना चाहिए। जब किडनी खराब होने लगती है, तो त्वचा में रूखापन आने लगता है, जिसके कारण खुजली आदि समस्याएं आदि होने लगती है। अगर आपको लंबे समय से ये समस्याएं हो रही हैं, जो एक बार किडनी की जांच करा लें।
    Post Views: 0

    #Health Before kidney failure chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews In case of kidney problem Raipur removed kidney These 4 signs appear in the body even before kidney damage occurs Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुनिया में फिर दिखी देश की कूटनीतिक सफलता, कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक रिहा, 7 की हुई वतन वापसी
    Next Article नोट पर पेन से लिखा हुआ है तो चलेगा या नहीं, RBI ने किया स्पष्ट
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर..

    October 9, 2026

    आखिर कौन हैं ‘नवी’ पिल्लै जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार, भारत से भी है नाता…

    October 9, 2026

    निगम क्षेत्र का चौथा सेवा संकल्प शिविर पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन में आयोजित नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील

    October 9, 2026

    कोरबा ‘चटकारा चौपाटी’ को मिला फूड सेफ्टी हब प्रमाणपत्र खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन में उपलब्धि

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर..
    • आखिर कौन हैं ‘नवी’ पिल्लै जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार, भारत से भी है नाता…
    • निगम क्षेत्र का चौथा सेवा संकल्प शिविर पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन में आयोजित नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील
    • कोरबा ‘चटकारा चौपाटी’ को मिला फूड सेफ्टी हब प्रमाणपत्र खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन में उपलब्धि
    • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं से दिया जागरूकता का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?