नई दिल्ली:- नियंत्रण में रहेगा ब्लड प्रेशर: थाइम का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल लेवल नियंत्रण में रहता है. वहीं थाइम हार्ट रेट को भी नॉर्मल रखने का काम करता है. जिससे हाई ब्लड प्रेशर भी कम होने लगता है. ऐसे में थाइम का सेवन करके आप दिल को हेल्दी रख सकते हैं.
जुकाम में मददगार: जुकाम और खांसी जैसी बैक्टीरियल बीमारियों से बचने के लिए आप थाइम का सेवन कर सकते हैं. ऐसे में आप थाइम की पत्तियों से चाय बनाकर पी सकते हैं. वहीं थाइम एसेंशियल ऑयल को सूंघकर भी आप जुकाम से राहत पा सकते हैं.
इम्यूनिटी बूस्टर: विटामिन और मिनरल्स से भरपूर थाइम का सेवन शरीर के लिए इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है. इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कॉपर, फाइबर, आयरन और मैग्नीज जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं. जो कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं.
मच्छरों को दूर भगाएं: मच्छर, बैक्टीरिया, वायरस, चूहा और अन्य पेस्ट से छुटकारा पाने के लिए आप थाइम की मदद ले सकते हैं. इसके लिए 4 बूंद थाइम एसेंशियल ऑयल में ऑलिव ऑयल या 5 बूंद पानी मिलाकर होममेड रिप्लेंट तैयार कर लें. इसे लगाने से इंसेक्ट्स आपके आस-पास भी नहीं भटकेंगे.
अरोमा थेरेपी: थाइम एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल अरोमा थेरेपी में भी किया जाता है. ऐसे में थाइम की अरोमा थेरेपी ट्राई करके आप खुद को स्ट्रेस फ्री रख सकते हैं. जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा. वहीं मार्किट में मिलने वाले कई डियोड्रेंट में भी थाइम का इस्तेमाल किया जाता है.
खाने को बनाए स्वादिष्ट: थाइम का इस्तेमाल कई कॉन्टिनेंटल डिशों में किया जाता है. खासकर फ्रांस, इटली और मेडिटेरेनियन फूड में थाइम यूज होता है. वहीं फिश रेसिपी, मैक्रोनी, चीज और मशरूम में भी थाइम एड किया जाता है. इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन और यीस्ट इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।
