Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक के पदों पर निकली भर्ती, जानें आयु-पात्रता और जरूरी डिटेल्स
    नौकरी

    इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक के पदों पर निकली भर्ती, जानें आयु-पात्रता और जरूरी डिटेल्स

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक ने सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली है। जिसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinIndiancoastguard.cdac.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर आप इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते है।

    महत्त्वपूर्ण तारीखें
    इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक के विभिन्न पदों पर कुल 260 भर्ती होनी है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू की जाएगी। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 27 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।

    इतने पदों पर होगी भर्ती
    इंडियन कोस्ट गार्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर नाविक के कुल 260 पदों को भरा जाएगा। जिसमें नॉर्थ रीजन के लिए 79 पद, वेस्ट रीजन के लिए 66 पद, नार्थ ईस्ट रीजन के लिए 68 पद, ईस्ट रीजन के लिए 33 पद, नार्थ वेस्ट रीजन के लिए 12 पद और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह रीजन के लिए 3 पद शामिल हैं।

    शैक्षणिक योग्यता
    नाविक कोस्ट गार्ड के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से भौतिक और गणित विषय के साथ 12 वीं की डिग्री होनी चाहिए।

    आयु-पात्रता
    नाविक कोस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल आऔर अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

    आवेदन शुल्क
    वहीं नाविक के पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्लूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए छूट प्रदान की गई है। आपको बता दें इन पदों पर आवेदन शुल्क का डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

    Post Views: 0

    bumper job chhattisgarh for jobs Golden opportunity for 10th pass youth to do government job Hindi news hindinews india Raipur Recruitment for sailor posts in Indian Coast Guard Today latest news Today news नौकरी के बदले जमीन
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
    Next Article विधानसभा में उठा ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा , भाजपा विधायक सवालों पर ओपी चौधरी ने दिया ये जवाब…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय गीत का अपमान क्यों नगर निगम में वंदे मातरम पर मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी से मांगा जवाब…

    April 11, 2026

    प्रदेश के कॉलेजों में 5 मई से शुरू होंगे एडमिशन, जानें काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल…

    April 11, 2026

    विदेशी छोड़ सीएम साय ने खरीदी ये देसी कार, काफिले में ये 6 नई चमचमाती गाड़ियां शामिल…

    April 11, 2026

    लाल और काले मटके में जानें क्या होता है फर्क, गर्मी में ये मटका रखता है पानी को ज्यादा ठंडा…

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रीय गीत का अपमान क्यों नगर निगम में वंदे मातरम पर मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी से मांगा जवाब…
    • प्रदेश के कॉलेजों में 5 मई से शुरू होंगे एडमिशन, जानें काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल…
    • विदेशी छोड़ सीएम साय ने खरीदी ये देसी कार, काफिले में ये 6 नई चमचमाती गाड़ियां शामिल…
    • लाल और काले मटके में जानें क्या होता है फर्क, गर्मी में ये मटका रखता है पानी को ज्यादा ठंडा…
    • आबकारी विभाग पर वसूली के आरोप, बीयर बार संचालकों से लाखों की उगाही का मामला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?