Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पानी के प्राकृतिक झरने बुझाएंगे शिमला शहर की प्यास, मेयर सुरेंद्र चौहान ने किया सियोग का दौरा……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    पानी के प्राकृतिक झरने बुझाएंगे शिमला शहर की प्यास, मेयर सुरेंद्र चौहान ने किया सियोग का दौरा……

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *शिमला:-* राजधानी शिमला में लोगों को अब गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा. इसके लिए नगर निगम शिमला ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है. नगर निगम शिमला शहर के साथ लगते क्षेत्रों में प्राकृतिक चश्मों से पानी एकत्र कर उसे शिमला तक लाने की योजना पर काम कर रहा है. नगर निगम मेयर सुरेंद्र चौहान ने उप महापौर उमा कौशल और नगर निगम के अन्य पार्षदों के साथ सियोग पेयजल परियोजना का दौरा किया. यहां अंग्रेजों के समय बने हुए टैंक में ढाई फुट तक पानी भर गया. ट्रायल के दौरान इसमें लीकेज नहीं पाई गई. मेयर सुरेंद्र चौहान के मुताबिक अब जल्द ही इसका टेंडर भी कर दिया जाएगा. इस टैंक में आने वाले समय में पानी भरने के बाद यहां से वाटर सप्लाई सीधा संजौली तक पहुंचाई जाएगी.मौजूदा समय में संजौली में 10 एमएलडी की क्षमता वाला पानी का टैंक है. इसके बाद शहर को पानी की सप्लाई मिल सकेगी. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यहां लगभग 18 छोटे-बड़े प्राकृतिक चश्मे यानी झरने हैं. इन सभी चश्मों को जोड़कर एक बड़ा पेयजल स्रोत तैयार किया जाएगा. इससे तीन से चार एमएलडी पानी रोजाना शहर को मिल सकेगा. शिमला शहर में बरसात के दौरान पानी में सिल्ट आने के चलते लोगों को पानी की सप्लाई कम मिलती है. अमूमन बरसात में भी शहर में लोगों को पानी की राशनिंग से जूझना पड़ता है. पानी की कमी को दूर करने के लिए एडवांस में ही तैयारी शुरू कर दी है.*बरसात के दौरान भी सप्लाई में नहीं आएगी समस्या*शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने एबीपी न्यूज को बताया कि उन्होंने सियोग परियोजना का दौरा उप महापौर, पार्षदों और अधिकारियों के साथ किया है. सियोग में अंग्रेजों के समय का बना हुआ टैंक है. इसकी मरम्मत का कार्य किया गया है और इसका ट्रायल किया गया. ट्रायल के दौरान टैंक में पानी की लीकेज नहीं हुई है. इस परियोजना के आसपास भी 18 के करीब छोटे-बड़े प्राकृतिक चश्मे हैं. इसका पानी एकत्रित कर शिमला के लिए लाया जाएगा, ताकि बरसात के समय जब पेयजल परियोजनाओं में गाद आने पर लोगों को यहां से पानी दिया जाएगा।

    Post Views: 0

    *Natural springs of water will quench the thirst of Shimla city Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleElectricity Bill बिजली दरों में कटौती, 7.5 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा…
    Next Article इंश्योरेंस पैनल में नहीं है हॉस्पिटल फिर भी होगा कैशलेस इलाज, आपको पता होना चाहिए ये नियम……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विकास कार्य ठप होने से 27 सरपंचों का इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप…

    May 21, 2026

    नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

    May 21, 2026

    मेलोनी की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे…

    May 21, 2026

    e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विकास कार्य ठप होने से 27 सरपंचों का इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    • नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…
    • मेलोनी की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे…
    • e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…
    • अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?