Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रीवा-सिंगरौली ट्रेन चलने को लेकर बड़ा अपडेट, गोविंदगढ़ में 33 सौ मीटर टनल का काम पूरा…
    मध्य प्रदेश

    रीवा-सिंगरौली ट्रेन चलने को लेकर बड़ा अपडेट, गोविंदगढ़ में 33 सौ मीटर टनल का काम पूरा…

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- ललितपुर-सिंगरौली अंतर्गत दो टनल अगले चार माह में तैयार हो जाएगी। जबकि एक टनल पूर्ण होने की स्थिति में है। एक टनल पहले ही तैयार हो चुकी है। बताया गया है कि रीवा से बरगवा के बीच छोटी-बड़ी मिला कर कुल 21 टनल बनाई जानी है। रीवा से गोविन्दगढ़ के बीच ग्रामीणों ने रेल लाइन का काम बंद करा रखा है। 

    लेकिन गोविन्दगढ़ के बाद सीधी जिले में टनल का काम चल रहा है।  गोविन्दगढ़ में 3300 मीटर टनल निर्माण पहले ही करा लिया गया जबकि चुरहट और सीधी के निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अलावा चुरहट और सीधी के बीच दो और टनल हैं। जिनका निर्माण पूरा होने की संभावना चार माह में मानी जा रही है।

    2025 तक दौड़ेगी ट्रेन

    दरअसल रीवा से सीधी के बीच पहाड़ में टनल बनाकर ट्रेन चलाई जानी है। जिसकी वजह से इस रेल प्रोजेक्ट में टनल की संख्या ज्यादा हो गई है। सीधी के बाद 17 टनल का निर्माण होना है। जिसके लिये अभी टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। रेलवे का लक्ष्य मार्च 2025 तक ट्रेन चलाने का है लेकिन जिस तरह से रीवा से गोविंदगढ़ रेल लाइन का काम ग्रामीणों ने रोक रखा है उससे माना जा रहा है कि रीवा से सीधी के बीच ट्रेन चलाना संभव नहीं हो पाएगा।
    अब तक 20 किमी बिछी लाइन
    बताया गया है कि इस रेल प्रोजेक्ट में अभी तक सिर्फ रीवा से गोविन्दगढ़ 20 किलोमीटर की लाइन ही बिछी है। गोविन्दगढ़ के बाद लितपुर-सिंगरौली रेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो टनल चार माह में तैयार हो जायेगी। जबकि एक टनल लगभग पूर्ण होने की स्थिति में लाइन बिछाने का काम अभी शुरू नहीं हो सका है। 

    गौरतलब है कि रीवा से गोविंदगढ़ तक रेल की पटरिया तो बिछा दी गई हैं लेकिन अभी उसमें रेल नहीं दौड़ सकी है। ग्रामीणों ने रेल का काम ही रोक रखा है जिसकी प्रमुख वजह रेल नियमों में बदलाव को बताया जा रहा है। गौरतलब है कि रेल प्रशासन द्वारा जिन किसानों की जमीने अधिग्रहित की गई थी, उसके नियम में बदलाव करते हुए अब केवल 5 लाख रुपए देने का ही प्रावधान रखा गया है। जिसका किसानों ने विरोध भी किया लेकिन बाद में समझाइश के बाद आंदोलन को समाप्त करा दिया गया।

    Post Views: 0

    Big update regarding running of Rewa-Singrauli train chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआप भी करते हैं देर रात डिनर तो हो जाएं सावधान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा…..
    Next Article राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पेंशन आयु में कटौती, अब 60 की जगह 50 वर्ष से मिलेगा लाभ, पुरुष भी होंगे लाभान्वित…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

    June 11, 2026

    इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…

    June 11, 2026

    बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…

    June 11, 2026

    शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…
    • इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…
    • बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…
    • शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…
    • न अस्पताल, न कॉलेज भवन फिर भी खोलने चले थे मेडिकल कॉलेज, NMC ने खारिज किया ये प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?