नई दिल्ली:- तुअर दाल उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी है. तुअर दाल के भाव में फिर से तेजी आई है. तुअर दाल के भाव में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है. अच्छे भाव मिलने से किसानों का मन खुश हो रहा है. देश की अधिकांश मंडियों में तुअर दाल के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ज्यादा चल रहे हैं. आइए आपको उन मंडियों का नाम बताते हैं जहां तुअर दाल सबसे महंगे भाव में बिक रही है.
MSP से दोगुने भाव में बिक रही तुअर तुअर दाल के भाव में तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश की सारी मंडियों में तुअर दाल MSP से दोगुने भाव में बिक रही है. वर्तमान में, केंद्र सरकार ने तुअर दाल पर 7000 रुपये प्रति क्विंटल का MSP निर्धारित किया है.
लेकिन, तुअर दाल के भाव 17 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, बुधवार को महाराष्ट्र की मुंबई मंडी में तुअर दाल को सबसे उच्च भाव मिला. जहां, भाव 17 हजार रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर रहा. सबसे उच्च भाव 17500 रुपये प्रति क्विंटल रहा.
इसी प्रकार, पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी मंडी में तुअर दाल 15,000 रुपये प्रति क्विंटल, उत्तर प्रदेश की चोरिचोरा मंडी में 14850 रुपये प्रति क्विंटल, सहारनपुर मंडी में 14500 रुपये प्रति क्विंटल और मुजफ्फरनगर मंडी में 14350 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बिकी.
अन्य फसलों के भाव देखने के लिए यहां क्लिक करें यह बताना जरूरी है कि किसी भी फसल का भाव उसकी गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है. इसलिए, व्यापारी गुणवत्ता के आधार पर ही भाव निश्चित करते हैं. फसल जितनी अच्छी गुणवत्ता की होगी, उसके उतने ही अच्छे भाव मिलेंगे. अगर आप भी अपने राज्य की मंडियों में अलग-अलग फसलों के भाव देखना चाहते हैं।
