Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जिनके घर में है पुरानी कार या बाइक, केवल उन्हीं के लिए है ये खबर, पढ़ ली तो होगा फायदा, नहीं तो नुकसान…
    News

    जिनके घर में है पुरानी कार या बाइक, केवल उन्हीं के लिए है ये खबर, पढ़ ली तो होगा फायदा, नहीं तो नुकसान…

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- स्क्रैप पॉलिसी को लेकर आपके मन में तरह-तरह के सवाल उठते होंगे. जैसे कि स्क्रैप पॉलिसी क्या है? कौन-सी गाड़ियां स्क्रैप पॉलिसी के तहत आती हैं? क्या केंद्र और राज्य सरकारों की स्क्रैप पॉलिसी अलग-अलग होती हैं? कौन-कौन सी पुरानी गाड़ियां स्क्रैप पॉलिसी के तहत कबाड़ हो जाती हैं? स्क्रैप पॉलिसी में सरकार कितनी सब्सिडी देती है? पुरानी गाड़ियां कितने साल इस्तेमाल करने के बाद स्क्रैप में चली जाएंगी? गाड़ी आपकी और इस्तेमाल भी आपने किया, तो सरकार क्यों दे रही है सब्सिडी? कितने साल पेट्रोल और डीजल की गाड़ियां स्क्रैप मानी जाती हैं? इस तरह के सवाल अगर आपके मन में उठ रहे हैं तो यह खबर आपके मतलब की है.

    सबसे पहले जानिए क्या है स्क्रैप पॉलिसी

    स्क्रैप पॉलिसी के तहत आप पुरानी गाड़ी जैसे- कार, बाइक, स्कूटर सहित हर तरह के व्यावसायिकसि गाड़ियां स्क्रैप करा सकते हैं. अगर आपकी कार 10 साल या 15 साल पुरानी है तो आप स्क्रैप पॉलिसी का फायदा उठा सकते हैं. केंद्र सरकार ने व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत अनफिट गाड़ियों को स्क्रैप करना अनिवार्य कर दिया है. इस पॉलिसी के तहत प्रदूषण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे पुराने और अनफिट वाहनों को स्क्रैप कर दिया जाता है. 15 और 20 साल की आयु प्राप्त कर चुके सभी तरह के पुराने कमर्शियल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां भी फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद स्क्रैप में जाएंगे.

    स्क्रैपेज पॉलिसी का उद्देश्य

    व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी की घोषणा साल 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी. स्क्रैपेज पॉलिसी का उद्देश्य देश की ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदूषण के स्तर में कमी लाना है. यह पॉलिसी उन लोगों के लिए जरूरी है, जिनके पास अपनी कार या बाइक है. केंद्र सरकार ने आम बजट 2021-22 में इस पॉलिसी को पूरे देश में लागू करने का ऐलान किया था. इस पॉलिसी के तहत 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी गाड़ियों का इस्तेमाल लोग नहीं कर सकेंगे. अगर कोई व्यक्ति इस तरह की गाड़ियों का इस्तेमाल करते पकड़ा जाता है तो चालान के साथ गाड़ी जब्त कर ली जाएगी और उसे स्क्रैप में भेज दिया जाएगा.

    फिटनेस टेस्ट देना अनिवार्य

    केंद्र सरकार के इस पॉलिसी के तहत पुरानी गाड़ियों का फिटनेस टेस्ट अनिवार्य है, जिसके बाद ही ये कारें सड़क पर चल सकेंगी. अगर आपकी कार फिटनेस टेस्ट पास नहीं करती तो आप सड़क पर उसे नहीं ले जा सकते हैं. ऐसी गाड़ियों को आप रजिस्टर्ड स्क्रैप फैसिलिटी में जमा कर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत प्रदूषण के स्तर को भी कम किया जाता है और फ्यूल एफिशिएंसी की भी बचत होती है. नई गाड़ियों के मुकाबले पुराने गाड़ियों में अधिक फ्यूल खर्च होता है.

    इस पॉलिसी का कितना अमल हो रहा है

    दिल्ली सांख्यिकी पुस्तिका 2023 के मुताबिक, इस पॉलिसी पर अब तेजी से अमल होने लगा है. दिल्ली में 2023 तक अपनी अवधि पूरी कर चुके तकरीबन 55 लाख पुरानी गाड़ियों को डी-रजिस्टर किया जा चुका है, यानी इन गाड़ियों को सड़क पर चलाने की अनुमति नहीं है. 1 लाख 35 हजार से अधिक गाड़ियों को स्क्रैप के लिए भेजा जा चुका है.

    अभी स्क्रैप पॉलिसी में ग्राहकों का लाभ

    सरकार ने पॉलिसी के तहत चलने वाले ग्राहकों को कुछ लाभ भी दिया है. यदि एक व्यक्ति अपनी पुरानी हो चुकी गाड़ी को स्क्रैप करवा लेता है तो उसे कुछ पैसा मिलेगा. यह पैसा कैश में न मिलकर, नई गाड़ी खरीदने पर कुछ छूट के तौर पर मिलेगा. यह छूट नई गाड़ी की कीमत का 4 प्रतिशत तक हो सकता है. मान लीजिए आप 10 लाख रुपये की कार ले रहे हैं तो आपको 40,000 रुपये तक की छूट केवल स्क्रैप पॉलिसी के तहत मिल जाएगी. यह छूट ऑफर और बाकी की छूट से अलग है. छूट हालांकि इस बात पर भी निर्भर करेगी कि आपकी पुरानी कार किस कंडीशन में थी.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews if you read it then it will be beneficial india Raipur This news is only for those who have an old car or bike in their house Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसावधान,जल्दी नहीं किए ये काम तो आपकी जमीन हो सकती है किसी और के नाम..
    Next Article रिलेशनशिप में एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस देना क्यों है जरूरी, जानें…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 18, 2026

    चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…

    February 18, 2026

    पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

    February 18, 2026

    गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…
    • पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…
    • गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…
    • चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?