रीवा:- रीवा जिले में 17 फरवरी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में मुख कैंसर एवं स्तन कैंसर की जांच के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।
इन शिविरों में चिन्हित रोगियों को 24 और 25 फरवरी को रीवा में आयोजित विशाल शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच और उपचार की सुविधा दी जायेगी।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया है कि कैंसर रोग के प्रारंभिक लक्षणों की जांच के लिए इंदौर कैंसर फाउंडेशन द्वारा कैंसर संकेत एप बनाया गया है।
इसे Enrolled Phone पर Google Play Store से सरलता से Install किया जा सकता है। इसमें पांच तरह के कैंसरों की पहचान की सुविधा है। इन कैंसरों के प्रारंभिक लक्षणों से जुड़े सवाल App द्वारा पूछें जाते हैं।
इन सवाल में उत्तर यदि हाँ में आ रहे हैं तो कैंसर की जांच अवश्य करायें। कैंसर संकेत एप के माध्यम से मुहं एवं गले के कैंसर, स्तन कैंसर, फेफड़े के कैंसर, बड़ी आंत , कोलन कैंसर एवं बच्चेदानी के कैंसर की जांच की जा सकती है।
