Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » डाइटीशियन की सलाह- आहार में शामिल करें ये पांच चीजें, हार्ट की 40% समस्याओं से कर सकेंगे बचाव
    जीवन शैली

    डाइटीशियन की सलाह- आहार में शामिल करें ये पांच चीजें, हार्ट की 40% समस्याओं से कर सकेंगे बचाव

    By Tv 36 HindustanFebruary 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : हृदय रोगों की समस्या पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ी है, आश्चर्यजनक रूप से कम आयु के लोग न सिर्फ हृदय की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं साथ ही इसके कारण मौत का जोखिम भी अधिक हो गया है। ज्यादातर शोध बताते हैं कि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी इस रोग का एक कारक हो सकती है। समय पर इसपर ध्यान न देने के कारण हार्ट अटैक का जोखिम भी हो सकता है।

    हृदय स्वास्थ्य की बढ़ती दिक्कतों से बचाव के लिए आहार में सुधार करना जरूरी हो जाता है।

    अमर उजाला से बातचीत में डाइटीशियन प्रियंका सहाय बताती हैं, जिस तरह से कम आयु के लोगों में हृदय रोगों की समस्या देखी जा रही है, ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते इसके खतरों को जानें और बचाव के उपाय शुरू कर दें। आहार में कुछ प्रकार की चीजों को शामिल करके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

    क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

    डाइटीशियन प्रियंका बताती हैं, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहने की जरूरत है। सिर्फ डाइट या लाइफस्टाइल में सुधार करके ही लाभ नहीं पाया जा सकता है, इसके लिए दोनों का सामंजस्य जरूरी है। अध्ययनों में पाया गया है कि कुछ चीजों को अगर नियमित आहार का हिस्सा बना लिया जाता है तो इससे लाभ मिल सकता है।

    हृदय की 40 फीसदी तक बीमारियों के खतरे को कम करने में स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन से मदद मिल सकती है। आइए इस डाइट प्लान के बारे में जानते हैं।

    हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का आहार में शामिल किया जा सकता है-

    हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है, ओमेगा-3। ओमेगा-3 से भरपूर चीजों को आहार का हिस्सा बनाकर हार्ट की समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। ओमेगा-3 स्वस्थ वसा का एक प्रकार है जो हृदय की गति को ठीक रखने और रक्तचाप को कंट्रोल रखने में मदद करता है। कुछ प्रकार के फैटी फिश, नट्स में ये भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

    हार्ट की समस्याओं से बचाव के लिए आहार में ऑलिव ऑयल को शामिल करना भी बहुत फायदेमंद है। ऑलिव ऑयल भी स्वस्थ वसा है जो हृदय के लिए आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। रक्त वाहिकाओं को मजबूती देने और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में ऑलिव ऑयल का सेवन करना मददगार हो सकता है।

    नट्स भी हृदय की सेहत को ठीक रखने के लिए बहुत आवश्यक माने जाते हैं। प्रतिदिन एक मुट्ठी अखरोट आपके कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। यह हृदय की धमनियों में सूजन को रोकने और हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी आपके लिए सहायक है। अखरोट की ही तरह बादाम को भी डाइट में शामिल करना हार्ट के लिए लाभकारी है।

    शोधकर्ताओं ने बताया कि आहार में शकरकंद को शामिल करना भी हार्ट के लिए लाभप्रद है। शकरकंद लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के साथ फाइबर, विटामिन-ए और लाइकोपीन से भी भरपूर होता है। हृदय रोगों के जोखिमों को कम करने और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के लिए डाइट में शकरकंद को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।
    हार्ट की समस्याओं को कम करने में विटामिन-सी की भी बड़ी भूमिका रही है। मीठे और रसीले संतरे में कोलेस्ट्रॉल से लड़ने वाला फाइबर पेक्टिन होता है। इनमें पोटेशियम भी होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार है। एक अध्ययन में पाया गया है कि दिन में 100 मिली संतरे का जूस पीना डायस्टोलिक रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है जिससे हृदय स्वास्थ्य में लाभ मिलता है।

    Views: 0
    #Health #HealthMinistry Big news Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today latest news Today news डाइटीशियन की सलाह- आहार में शामिल करें ये पांच चीजें नई दिल्ली
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article24 फरवरी को रोजगार मेला खा आयोजन,, 1 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति
    Next Article अगर आपके एलोवेरा के पौधे में निकल रहे हैं फूल , तो फिर समझिए आपके घर मे होने वाली हैं बरकत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता, दुनिया ने माना भारत का लोहा इस देश की बादशाहत पर मंडराने लगा खतरा…

    November 23, 2026

    नॉर्थ अमेरिका में ‘रामायणम्’ का ऐतिहासिक तूफान, इतने मिलियन डॉलर पार कर बनाया नया रिकॉर्ड…

    November 23, 2026

    पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री…

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर उठे सवाल, सोमनाथ दर्शन करने गए बुजुर्गों ने बताई…

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता, दुनिया ने माना भारत का लोहा इस देश की बादशाहत पर मंडराने लगा खतरा…
    • नॉर्थ अमेरिका में ‘रामायणम्’ का ऐतिहासिक तूफान, इतने मिलियन डॉलर पार कर बनाया नया रिकॉर्ड…
    • पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री…
    • मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर उठे सवाल, सोमनाथ दर्शन करने गए बुजुर्गों ने बताई…
    • कब है कार्तिक पूर्णिमा जानें स्नान-दान का शुभ दिन और किन चीजों का दान करना माना जाता है फलदायी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?