प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यूपी दौरे पर हैं. पीएम मोदी पहले संभल में कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे और उसके बाद करीब 1:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे. आज लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी तीन दिनों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तैयारी पूरी हो गई है. हर तरफ उत्साह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कई फार्मा कंपनियां इन्वेस्टर के तौर पर सामने आएंगी और फिर यूपी फार्मा हब के रूप में जाना जाएगा.10 लाख करोड़ का निवेश लाएगा GBC
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारने के लिए कई एमओयू साइन होंगे. इतना ही नहीं आने वाले दिनों में इससे रोजगार भी पैदा होंगे. इसीलिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. और आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन पीएम मोदी करने वाले हैं.
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामबता दें कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम हैं. RAF और CRPF कमांडो दस्ता तैनात हैं. इसके अलावा पुलिस के आधिकारिक दस्ते के साथ जवानों की भी तैनाती है. कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे लखनऊ शहर को सजाया गया है. एलडीए और नगर निगम के मदद से लखनऊ में खास तैयारियां की गई हैं. आयोजन की तैयारी पूरी है और अब बस पीएम मोदी के आने का इंतजार है.दिग्गज कारोबारी GBC में लेंगे हिस्सा
गौरतलब है कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जीबीसी 4.0 का भव्य आयोजन होगा. पीएम मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के उद्घाटन के बाद सीएम योगी के साथ प्रदर्शनी को देखेंगे. देश और दुनिया के तकरीबन 4,000 प्रतिभागी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में हिस्सा लेंगे. दिग्गज कारोबारी भी इसमें शामिल होंगे.
34 लाख रोजगार लाएगा GBCकहा जा रहा है कि यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के योगी सरकार के संकल्प के लिए जीबीसी 4.0 मील का पत्थर होगा. 10 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश वाले प्रोजक्ट्स से उत्तर प्रदेश में 34 लाख रोजगार पैदा होंगे.
