टर्बोचार्जर की मदद से 1-लीटर इंजन भी फन-टू-ड्राइव हो सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको भारत में मौजूद 8 सबसे पावरफुल 1-लीटर टर्बो इंजन वाली कारों के बारे में बताएंगे.1-लीटर इंजन वाली सबसे पावरफुल 8 कारें, देती हैं स्पोर्टी परफॉर्मेंस
कुछ लोग कहेंगे कि 1-लीटर इंजन बोरिंग होता है, कुछ लोग कहेंगे कि 1- लीटर इंजन चलाने में मजा नहीं आता तो कुछ लोग कहेंगे कि 1-लीटर इंजन चलाने लायक ही नहीं होता. लेकिन, टर्बोचार्जर की मदद से 1-लीटर इंजन भी फन-टू-ड्राइव हो सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको भारत में मौजूद 8 सबसे पावरफुल 1-लीटर टर्बो इंजन वाली कारों के बारे में बताएंगे.
Hyundai i20 N
छोटी हैचबैक में टर्बोचार्ज्ड इंजन, मैनुअल गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिल जाए तो ड्राइव में मजा आ जाए. हुंडई i20 एन लाइन में ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन के अलावा बाकी सब है. इसका 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 118bhp और 172Nm जनरेट करता है, जो मैनुअल और DCT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है
Kia Sonet/Hyundai Venueकिआ सोनेट और हुंडई वेन्यू में प्लेटफॉर्म से लेकर इंजन ऑप्शन तक बहुत कुछ समान है. इनका 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन उन लोगों को काफी पसंद आ सकता है, जो एसयूवी-ईश व्हीकल में प्रदर्शन तलाशते हैं. i20 N लाइन के समान इनका 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 118bhp जनरेट करता है.
Skoda Slavia/Volkswagen Virtusफॉक्सवैगन वर्टूस और स्कोडा स्लाविया भी हुंडई और किआ की तरह ही प्लेटफॉर्म और इंजन ऑप्शन शेयर करती हैं. इन दोनों में समान 1.0-लीटर यूनिट मिलती है, जो 114bhp और 178Nm जनरेट करती है. इनमें मैनुअल गियरबॉक्स और ऑटोमेटिक टॉर्क कनवर्टर का ऑप्शन मिलता है.
Skoda Kushaq/Volkswagen Taigunफॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक के रूप में जर्मन क्रॉसओवर भी ऑप्शन हैं, इनमें भी समान 114bhp वाला 1.0-लीटर इंजन मिलता है. कुशाक और ताइगुन, दोनों अपनी-अपनी कंपनियों की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही हैं.
Maruti Suzuki Fronxमारुति सुजुकी के पास भी एक ऐसी कार है, जिसे इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है. यह फ्रोंक्स है. बलेनो पर बेस्ड इस क्रॉसओवर में 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन आता है, जो 99bhp और 148Nm जनरेट करता है. इसमें मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर का ऑप्शन है.
Post Views: 0