नई दिल्ली : शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो ये नहीं चाहता होगा कि उसकी त्वचा हमेशा ग्लो करे और दमकती रहे। ऐसे में लोग समय-समय पर ट्रीटमेंट लेकर अपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं, जिससे त्वचा संबंधी कई परेशानियों से राहत मिल जाती है। बहुत से लोग तो घरेलू नुस्खे अपनाकर भी अपनी त्वचा का ध्यान रखते हैं।
कई लोगों को लगता है कि चेहरे को दिन में दो बार धोने से त्वचा की सभी गंदगी साफ हो जाती है, ऐसा सच भी है पर, क्या आप जानते हैं कि अगर आप गलत तरीके से चेहरे को साफ करेंगे तो इससे त्वचा डैमेज हो सकती है।
गलत तरीके से चेहरा धोने पर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहुत से लोगों को इस बारे में पता ही नहीं है कि चेहरा धोने का सही तरीका आखिर है क्या। ऐसे में आज हम आपको चेहरा धोने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
सही क्लींजर का करें चुनाव
चेहरा धोने के लिए लोग क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टाइप के हिसाब से ही हो। अगर इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा लाल हो रहा है तो इससे दूरी बना लें।
चेहरा साफ करने का सही तरीका जानते हैं?
गर्म पानी से रहें दूर
अक्सर लोग चेहरा धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जबकि इसके इस्तेमाल से चेहरा ड्राई हो सकता है। ऐसे में चेहरा धोने के लिए हमेशा नॉर्मल पानी का ही इस्तेमाल करें। ताकि आपके चेहरे की नमी बरकरार रहे।
चेहरा साफ करने का सही तरीका जानते हैं?
स्किन को रगड़ें नहीं
चेहरा धोते समय कई लोग ढेर सारा फेसवॉश हाथ में लेकर स्किन को कस के रगड़ने लगते हैं। ऐसे में त्वचा डैमेज होने लगती है। चेहरे की त्वचा काफी सॉफ्ट होती है तो इस बात का खास ध्यान रखें।
पहले हाथों को धोएं
चेहरा धोने के लिए सीधे फेसवॉश को हाथ में ना ले लें। इसके लिए आप सबसे पहले हाथों को अच्छे से धोएं, इसके बाद ही फेसवॉश का इस्तेमाल करें। गंदे हाथों की वजह से चेहरे पर भी गंदगी जमा हो सकती है।
