Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रिटायरमेंट के लिए नहीं बचाई फूटी कौड़ी, फिर भी शान से कटेगा बुढ़ापा, SBI का धांसू प्‍लान, घर बैठे मिलेगा पैसा…
    News

    रिटायरमेंट के लिए नहीं बचाई फूटी कौड़ी, फिर भी शान से कटेगा बुढ़ापा, SBI का धांसू प्‍लान, घर बैठे मिलेगा पैसा…

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली:- बुढ़ापा चैन से कटे इसके लिए रिटायरमेंट की प्‍लानिंग तो सभी करते हैं. लेकिन, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो रोजमर्रा के खर्चों में ऐसे फंसे रह जाते हैं कि उन्‍हें बचत का मौका ही नहीं मिल पाता. कठिन समय के लिए पैसे जुटते नहीं और तब तक बुढ़ापा आ जाता है. ऐसे लोगों के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने धांसू प्‍लान उतारा है. अब बुढ़ापे में घर बैठे पैसे मिलेंगे और ‘आमदनी’ पर कोई टैक्‍स भी नहीं देना होगा.

    एसबीआई ने रिवर्स मॉर्गेज स्‍कीम लांच की है, जो ऐसे बुजुर्गों के लिए बुढ़ापे की लाठी है जिन्‍होंने रिटायरमेंट के लिए पैसे नहीं बचाए हैं. सरकारी बैंक ऐसे लोगों को एक उम्र के बाद घर बैठे पैसे देगा, ताकि अपना रोजमर्रा का खर्च या इलाज करा सकें. बैंक इस पैसे को न तो वापस मांगता है और न ही खर्च के लिए मिले पैसों पर कोई टैक्‍स जमा करना पड़ता है.

    क्‍या है रिवर्स मॉर्गेज स्‍कीम

    एसबीआई की यह स्‍कीम खासकर बुजुर्गों को ध्‍यान में रखकर उतारी गई है. इसके तहत आवासीय संपत्ति के बदले बैंक पैसे देता है. रिवर्स मॉर्गेज का मतलब हुआ कि आपकी प्रॉपर्टी के बदले बैंक पैसे देगा. इस पर न तो कोई ब्‍याज लिया जाएगा और न ही ईएमआई चुकाने की जरूरत होगी. इतना ही नहीं मॉर्गेज की पूरी अवधि के दौरान मकान का मालिकाना हक भी बुजुर्गों के पास ही रहेगा और उन्‍हें वहां से निकाला भी नहीं जाएगा.

    कैसे काम करता है यह लोन

    मॉर्गेज लोन अमूमन 60 साल के बाद ही दिया जाता है. एसबीआई की मॉर्गेज लोन स्‍कीम 62 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए है. इसमें अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है. यह लोन प्रॉपर्टी के एवज में दिया जाता है, लेकिन सबसे अच्‍छी बात ये है कि इसे चाहें तो हर महीने किसी सैलरी या पेंशन की तरह भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. बुजुर्ग दंपति होने पर पत्‍नी की उम्र भी कम से कम 55 साल होनी चाहिए.

    क्‍या है इस लोन की खासियत

    लोन के लिए अप्‍लाई करने वाले के नाम पर ही प्रॉपर्टी होनी चाहिए और उस पर कोई बकाया अथवा कर्ज नहीं होना चाहिए.

    जिस प्रॉपर्टी के एवज में लोन ले रहे हैं, वह भी 20 साल से ज्‍यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए.

    उसी प्रॉपर्टी पर रिवर्स मॉर्गेज लोन मिलेगा, जिस पर दंपति कम से कम 1 साल से रह रहे हों.

    प्रॉपर्टी के आधार पर लोन की राशि तय होती है, जो 3 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है.

    अगर प्रॉपर्टी का कोई होम लोन वगैरह चल रहा है तो आवेदन करने वाले को अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी होगा.

    क्‍या हैं इसकी अन्‍य शर्तें

    ज्‍यादातर बैंक मॉर्गेज लोन पर 2,000 से 20 हजार रुपये तक प्रोसेसिंग फीस वसूलते हैं.

    यह लोन अधिकतम 15 की अवधि तक ही मिलता है.

    लोन की राशि कहीं भी खर्च कर सकते हैं, इसके लिए किसी तरह का प्रतिबंध या नियम नहीं है.

    इनकम टैक्‍स की धारा 10(43) के तहत मॉर्गेज लोन की राशि पूरी तरह टैक्‍स फ्री मानी जाती है.

    लोन लेने वाले को इसका पैसा लौटाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि मालिक या दावेदार के न रहने पर बैंक उस प्रॉपर्टी को बेचकर अपना पैसा वसूल लेते हैं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews If you haven't saved even a single penny for retirement india Raipur SBI's cool plan Today latest news Today news you will still age gracefully
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराहुल के साथ इस दिन जुड़ेंगीं प्रियंका, कांग्रेस के अभियान को मिलेगी धार; सेहत पर सामने आई यह बात…
    Next Article सपेरों की पकड़ में नहीं आ रहा था सांप, लोग चमत्कार समझ पिलाने लगे दूध, रेस्क्यू टीम ने खोला भेद…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…

    February 19, 2026

    पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल

    February 19, 2026

    इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल
    • इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…
    • सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?