Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रीवा में गिद्धों की संख्या बढ़कर 700 हुई, दुर्लभ प्रजाति सफेद जटावु आया नजर…
    मध्य प्रदेश

    रीवा में गिद्धों की संख्या बढ़कर 700 हुई, दुर्लभ प्रजाति सफेद जटावु आया नजर…

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रीवा:- मध्य प्रदेश में सरकार का जटायु संरक्षण अभियान जारी है। इसी के तहत रीवा जिले में 16 ,17 और 18 फरवरी को गिद्ध गणना का काम किया गया।

    2021 में हुई गणना के मुकाबले इस बार दोगुने से ज्यादा गिद्ध पाए गए। पिछली गणना में क्षेत्र में 345 गिद्ध नजर आए थे। इस बार ये आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया है।

    रीवा जिले में सबसे ज्यादा बिल्ड वल्चर, इंडियन लॉन्ग, जिसे ‘देसी गिद्ध भी कहा जाता है, नजर आए‌। सफेद या इजिप्शियन गिद्ध भी देखे गए। साथ में कुछ मात्रा में सिनेरियस गिद्ध या काले और एक राज गिद्ध जिसे किंग गिद्ध कहते हैं। देखा गया व्हाइट बैक्ड या सफेद पीठ वाले गिद्ध भी इस क्षेत्र में नजर आए। गिद्धों के घोसले में उनके बच्चे भी काफी संख्या में नजर आए।

    ग्लोबल वार्मिंग की वजह से इस बार गिद्धों ने अपने अंडे पहले ही दे दिए थे। गिद्धों की संख्या ज्यादा होने का सीधा मतलब है कि रीवा जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों जहरीली कीटनाशक दवा का इस्तेमाल कम हो रहा हैं। वन्य प्राणी विशेषज्ञ इसे वातावरण के लिए बेहतर मानकर चल रहे हैं।

    रीवा में गिद्धों की गणना तीन दिनों तक चली। पहले दिन, 16 फरवरी को मौसम खराब होने के कारण गिद्ध ना के बराबर नजर आए। वहीं दूसरे दिन जैसे ही मौसम खुला तो कई तरह के गिद्ध नजर आए। पहले दिन 266 गिद्ध नजर आए तो दूसरे दिन 275 और तीसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 700 के आसपास पहुंच गया। जिसमें लगभग 100 बच्चे भी नजर आए।

    आमतौर पर गिद्धों की 5 प्रजातियां होती हैं। सफेद पीठ या व्हाइट बैक्ड गिद्ध, राज गिद्ध या किंग गिद्ध, इंडियन लॉन्ग बिल्ड जिसे देसी गिद्ध कहते हैं, सफेद या इजिप्शियन गिद्ध, काले या सीनेरियस गिद्ध। इन पांचों प्रजातियों के गिद्ध एक ही जगह पर पाया जाना वन प्राणी एक्सपर्ट एक अच्छा संकेत मानते हैं।
    वन्य प्राणी एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार मौसम के बदलाव की वजह से गिद्धों ने एक महीने पहले ही बच्चे दिए हैं। जिन बच्चों को अभी 15 से 20 दिन का होना था। वो एक से डेढ़ महीने के नजर आ रहे हैं। इसे ग्लोबल वार्मिंग का असर माना जा सकता है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Number of vultures increased to 700 in Rewa Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहाशिवरात्रि पर भगवान शिव को कैसे चढ़ाएं अक्षत, आप भी न करें ये गलती, नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल…
    Next Article 7 दिवस में कोरबा पुलिस की अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही आरोपियों से नशीले इंजेक्शन टेबलेट एवं सीरप एवं अवैध अवैध कबाड़ विरुद्ध किया गया कार्यवाही
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विशेष लेख प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान सीएम सायं…

    February 19, 2026

    रुद्राक्ष को क्यों कहा जाता है महादेव के आंसू, जानें ऐसे हुई इसकी उत्पत्ति…

    February 19, 2026

    बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

    February 19, 2026

    श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान सीएम सायं…
    • रुद्राक्ष को क्यों कहा जाता है महादेव के आंसू, जानें ऐसे हुई इसकी उत्पत्ति…
    • बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…
    • श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?