मध्य प्रदेश:- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के BJP ज्वॉइन करने की अटकलों पर अब विराम लग चुका है. जैसे ही ये चैप्टर बंद हुआ, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को भोपाल में मौजूदा विधायकों सहित पार्टी के सीनियर नेताओं की बड़ी बैठक बुला ली है. इसमें एमपी प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने ये भी साफ कर दिया कि कमलनाथ कांग्रेस में ही रहेंगे, इसके साथ ही कमलनाथ ऑनलाइन मीटिंग के जरिए दिल्ली से जुड़ गए हैं. इधर, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण काे लेकर एक पेड़ लगाने की मुहिम शुरू की थी, जिसे 3 साल पूरे हो गए हैं, इस आज भोपाल में बड़ा कार्यक्रम रखा गया है.
भोपाल में हुई कांग्रेस की बैठक में क्यों नहीं पहुंचे कमलनाथ
भोपाल में हुई कांग्रेस की बड़ी बैठक में कमलनाथ क्यों नहीं पहुंचे, ये सवाल सियासी हलकों में तेजी से तैर रहा है. और इसके साथ ही कमलनाथ समर्थक कुछ विधायक भी गायब रहे हैं.
दिग्विजय सिंह भोपाल बैठक से हैं दूर
हालांकि इस बैठक से दिग्विजय सिंह दूर हैं. दरअसल, वह गुना में हैं और लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को लेकर रायशुमारी कर रहे हैं. इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने दिग्विजय सिंह को गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का न्यौता दे दिया, इस पर दिग्विजय सिंह ने मंच से कहा- जय हो पंडित जी जय हो महाराज…मोये राजगढ़ से काय भगवा रहे. बता दें कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.
मीटिंग में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी जुटे
एमपी प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और जीतू पटवारी समेत विधायक पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी बैठक में मौजूद हैं. प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि बैठक में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर चर्चा होगी. वहीं उन्होंने ये भी साफ कर दिया था कि कमलनाथ कांग्रेस में ही रहेंगे और वो मीटिंग में भी मौजूद रहेंगे.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भोपाल में हो रही बैठक में ऑनलाइन जुड़े कमलनाथ
भोपाल में हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बड़ी बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ऑनलाइन शामिल हुए.
भंवर जितेंद्र सिंह ने कही कमलनाथ पर बड़ी बात
एमपी प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने ये भी साफ कर दिया कि कमलनाथ कांग्रेस में ही रहेंगे, इसके साथ ही कमलनाथ ऑनलाइन मीटिंग के जरिए दिल्ली से जुड़ गए हैं. इधर, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण काे लेकर एक पेड़ लगाने की मुहिम शुरू की थी, जिसे 3 साल पूरे हो गए हैं, इस आज भोपाल में बड़ा कार्यक्रम रखा गया है.
कमलनाथ का बीजेपी में जाने का चैप्टर बंद
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के BJP ज्वॉइन करने की अटकलों पर अब विराम लग चुका है. जैसे ही ये चैप्टर बंद हुआ, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को भोपाल में मौजूदा विधायकों सहित पार्टी के सीनियर नेताओं की बड़ी बैठक बुला ली है.
