Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष को मिली जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, महत्वपूर्ण हस्तियों को कितने प्रकार की सुरक्षा देने की व्यवस्था है, जानिए……
    News

    चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष को मिली जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, महत्वपूर्ण हस्तियों को कितने प्रकार की सुरक्षा देने की व्यवस्था है, जानिए……

    By Tv 36 HindustanFebruary 23, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय मृह मंत्रालय ने बढ़ा दी है. अब उन्हें जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. पूरे देश में वह जहां कहीं भी जाएंगे, इसी कैटेगरी की सुरक्षा के घेरे में रहेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाने का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है.पर क्या आपको पता है कि देश में महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है, जहाँ सुरक्षा घेरा उसी हिसाब से घटता-बढ़ता है? आइए जान लेते हैं कि देश में अति महत्वपूर्ण हस्तियों को कितनी तरह की सुरक्षा व्यवस्था देने की व्यवस्था है?

    जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था सबसे अहमभारत में जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था सबसे अहम मानी जाती है. इसमें सामान्य तौर पर 24 घंटे-सातों दिन 55 जवान वीआईपी की सुरक्षा में तैनात होते हैं. इस दस्ते में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स यानी एनएसजी के कमांडो शामिल होते हैं. ये सभी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के घर से लेकर दफ्तर तक, यात्राओं में भी आसपास होते हैं. अत्याधुनिक हथियारों से लैस ये जवान पलक झपकते दुश्मन को धूल चटाने की स्थिति में होते हैं. इनकी ट्रेनिंग बेहद सख्त होती है

    टीम में शामिल हर सदस्य मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध कौशल में भी माहिर होता है. एनएसजी जवानों का चयन केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों के जवानों में से किए जाने की व्यवस्था है. अपने देश के करीब 40 VVIP को इस कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है. यह संख्या कई बार घटती-बढ़ती रहती है. जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था वाले अति महत्वपूर्ण हस्तियों में गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत जैसे लोग शामिल हैं.

    इन कैटेगरी में भी होती है वीआईपी की सुरक्षाजेड प्लस कैटेगरी के बाद जेड कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था आती है. इसमें एनएसजी के छह जवानों के साथ अलग-अलग सुरक्षा बलों के 22 जवान शामिल होते हैं. वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में 11 जवान हरदम तैनात किए जाते हैं. इस व्यवस्था में एक से दो कमांडो और दो पीएसओ शामिल होते हैं. अगली श्रेणी होती है वाई श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था की, जिनमें एक-दो कमांडो और पुलिसकर्मियों के साथ ही आठ जवानों का सुरक्षा घेरा बनाया जाता है. इसमें दो पीएसओ भी शामिल होते है. देश में कई लोगों को इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है.

    केंद्र सरकार के पास होता है सुरक्षा का फैसलाइन सभी कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था का फैसला केन्द्रीय गृह मंत्रालय लेता है. इसके लिए एक अधिकार प्राप्त कमेटी है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त इनपुट के हिसाब से सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने-घटाने आदि से जुड़े फैसले लेती है. अनेक बार लोग सुरक्षा के लिए आवेदन करते हैं और राज्य सरकार में उपलब्ध गृह मंत्रालय उस पर विचार करके अपनी सिफारिश केंद्र को भेजता है लेकिन आम तौर पर अतिमहत्वपूर्ण हस्तियों की सुरक्षा का फैसला केंद्र-राज्य आपसी समन्वय से करते हैं.

    देश में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था इन कैटेगरी से अलग है.एसपीजी करती है प्रधानमंत्री की सुरक्षाप्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा विशेष सुरक्षा दल यानी एसपीजी के पास होती है. इसका मुखिया भारतीय पुलिस सेवा का डीजी रैंक का अफसर होता है. एसपीजी का हेडक्वार्टर दिल्ली में है. दरअसल, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1984 में हत्या के बाद ही अफसरों ने तय किया था कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा खास एजेंसी के पास होना चाहिए.

    इसके बाद साल 1988 में संसद में एसपीजी एक्ट पेश किया गया था. इसके पास होने पर एसजीपी का गठन किया गया था.पहले एसपीजी सुरक्षा के घेरे में सभी पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार के सदस्य भी होते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में इसमें संशोधन किया गया और अब केवल प्रधानमंत्री को ही एसपीजी की सुरक्षा मिलती है. यह दल हर जगह चौकस होता है. पीएम का सुरक्षा घेरा कई स्तर का होता है लेकिन अंदरूनी सर्किल में एसपीजी के ही जवान होते हैं. पीएम के देश में दौरे के दौरान भी एसपीजी की अनुमति से ही बाकी सुरक्षा व्यवस्था तय की जाती है.

    राष्ट्रपति की सुरक्षा न एसपीजी और न ही एनएसजी के पासभारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद यानी राष्ट्रपति की सुरक्षा में न तो एसपीजी के जवान होते हैं और न ही किसी अन्य कैटेगरी के जवान उनकी सुरक्षा करते हैं. राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए तीनों सेनाओं के सर्वोच्च सेनापति होने के नाते सेना की खास रेजिमेंट करती है, जिसे प्रेसीडेंट्स बॉडी गार्ड्स (पीबीजी) के नाम से जाना जाता है.यह सेना की सबसे पुरानी और एलीट रेजीमेंट है, जिसकी शुरुआत अंग्रेजों के शासन के दौरान गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स के समय में की गई थी.

    साल 1773 ईस्वी में शुरुआत के वक्त इसमें 48 गार्ड होते थे, जिनकी संख्या बाद में बढ़ाकर सौ कर दी गई. इन्हें खास तरह की ट्रेनिंग दी जाती है. इनका चयन भी बेहद सावधानी से किया जाता है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष को मिली जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा महत्वपूर्ण हस्तियों को कितने प्रकार की सुरक्षा देने की व्यवस्था है
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउत्कृष्ट विधिक सेवा प्रदाय किये जाने पैरालीगल वांलिण्टियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन…..
    Next Article सभी वर्गों के समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री श्री साय..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?