Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सबसे अच्छा लाइफ इंश्योरेंस खरीदना है, तो दिमाग में बैठा लें ये बातें…
    News

    सबसे अच्छा लाइफ इंश्योरेंस खरीदना है, तो दिमाग में बैठा लें ये बातें…

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:-  लाइफ इंश्योरेंस होने पर कई चिंताएं अपनेआप दूर हो जाती हैं। खासकर, जिनका संबंध पैसों से होता है। आप काफी कम रकम में अपने परिवार का आर्थिक भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं, उन्हें अपने न होने की स्थिति में बेबस होने से बचा सकते हैं। लेकिन, इसके आपको एक अच्छा लाइफ इंश्योरेंस प्लान चुनना होगा।

    देश में दर्जनों इंश्योरेंस कंपनियां हैं। अनगिनत लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट हैं। ऐसे में लोगों के लिए तय करना मुश्किल हो जाता है कि वे कौन लाइफ इंश्योरेंस प्लान लें। हम आपको कुछ चीजें बता रहे हैं, जिन पर अमल करके आप सही प्लान ले सकते हैं, साथ ही फ्रॉड और मिस-सेलिंग जैसी गड़बड़ियों से भी बच सकते हैं।

    आपको लाइफ इंश्योरेंस क्यों चाहिए

    लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले आपको यह तय कर लेना चाहिए कि आपको इसकी जरूरत क्यों है? इसके बाद ही आप अपनी सहूलियत के हिसाब से सही पॉलिसी चुन पाएंगे। आपको कितने मूल्य के इंश्योरेंस की जरूरत है, इसे अपने खर्च के आधार पर तय करें।

    आपके परिवार की मौजूदा जीवनशैली कैसी है और आगे चलकर उसमें किस तरह का इजाफा हो सकता है, इसका ध्यान रखें। आपका जितना सालाना खर्च है, बीमे का मूल्य उसका कम से कम 20 गुना अधिक होना चाहिए।

    की-फीचर्स डॉक्यूमेंट पर करें गौर

    लाइफ इंश्योरेंस खरीदने से पहले की-फीचर्स डॉक्यूमेंट जरूर पढ़ना चाहिए। इससे आपको बीमे के बारे में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। मसलन- इंश्योरेंस पॉलिसी जारी होने से 15 दिन तक फ्री-लुक पीरियड होता है।

    अगर इन 15 दिनों में आपको लगता है कि बीमा आपकी जरूरत के हिसाब से सही नहीं है या फिर आपको गलत जानकारी देकर पॉलिसी बेची गई है, तो आप उसे कैंसिल करवा सकते हैं। इसमें कुछ शुल्क काटकर आपको सारी रकम वापस कर दी जाती है।

    करीबियों को अपनी पॉलिसी के बारे में बताएं

    लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के बाद अपने परिवारवालों, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को उसकी जानकारी जरूर दें। ऐसे में अगर कोई अनहोनी होती है, तो आपके न रहने की स्थिति में परिवारवाले इंश्योरेंस क्लेम कर सकेंगे और उन्हें उसका लाभ मिल सकेगा।

    इंश्योरेंस से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल और कागजी, दोनों तरीके से स्टोर करना चाहिए। इससे किसी गड़बड़ी की स्थिति में एक फॉर्मेट वाला डॉक्यूमेंट आपके पास सुरक्षित रहेगा। साथ ही जरूरत के वक्त आसानी से मिल भी जाएगा।

    कौन-सा बीमा प्रोडक्ट लें

    अमूमन लोग टर्म इंश्योरेंस, परंपरागत प्लान और यूनिट लिंक्ड बीमा प्लान सबसे ज्यादा लेते हैं। टर्म इंश्योरेंस पूरी तरह से गंभीर अनहोनी को ध्यान में रखकर लिया जाता है। इसे जितनी कम उम्र में लिया जाए, प्रीमियम उतना ही कम लगता है।
    वहीं परंपरागत योजनाएं बोनस के बगैर गारंटीशुदा हो सकती हैं या फिर हर साल बोनस की घोषणा वाली। यूनिट लिंक्ड प्लान की बात करें, तो इसे आप बीमा और निवेश का मेल कह सकते हैं। लेकिन, इन्हें लेते समय नफा-नुकसान पर सोच-विचार करना पड़ता है, क्योंकि इनका रिटर्न तय नहीं होता।

    इंश्योरेंस लेने से पहले पूछें ये सवाल

    – कंपनी से पूछें कि किन हालात में बीमे की रकम मिलेगी, किन हालात में नहीं।

    -कुछ कंपनियां बीमाधारक की मौत के बाद बच्चों की पढ़ाई खर्च उठाने के साथ लोन प्रोटेक्शन कवर भी देती हैं। पता करें कि कितना प्रीमियम बढ़ाने पर ये कवर मिल जाएंगे।

    – एजेंट से पूछें कि अगर कभी कवरेज बढ़वाना पड़े तो क्या बीमा कंपनी इसकी इजाजत देगी। अगर हां, तो किस लिमिट तक।

    – कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो जरूर चेक करें और उसे दूसरी कंपनियों से कंपेयर करें। यह जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाती है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews If you want to buy the best life insurance india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुनिया का सबसे भारी सांप, जानिए कैसे हुई Green Anaconda की खोज, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा…
    Next Article LED फ्यूज हो जाए तो ना लें टेंशन,अपनाएं छोटा सा हैक, खाना पैक करने की फोइल से जगमगा उठेगा बल्‍ब…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

    March 12, 2026

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?