भारत में अब बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है जो 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद के बीच तैयार हो रहा है। लेकिन देश में एक ऐसी भी ट्रेन है जो पांच घंटे में 46 किमी का सफर तय करती है। हम बात कर रहे हैं नीलगिरि माउंटेन रेलवे की। यह देश की सबसे आलसी ट्रेन है। इसकी टॉय ट्रेन नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है और 46 किमी का सफर पांच घंटे में पूरा करती है। मगर इतनी कम स्पीड के बाद भी इसमें सफर करके लोगों का पैसा वसूल हो जाता है। जानिए क्या है वजह…
पांच घंटे में 45 किमी… कहां चलती है देश की सबसे आलसी ट्रेनकिस राज्य में चलती है यह ट्रेनकिस राज्य में चलती है यह ट्रेनयह ट्रेन तमिलनाडु के नीलगिरि पर्वतों से गुजरती है। यानी इसे टेढ़े-मेढ़े पहाड़ी रास्तों से गुजरना पड़ता है। यह ट्रेन नीलिगरि हिल की तलहटी पर बसे मेट्टूपलयम शहर से चलती है और खड़ी चढ़ाई से चलते हुए पहाड़ी शहर ऊटी तक जाती है। नीचे उतरते समय यह एक घंटा कम समय लेती है। हालांकि रोड के रास्ते इस यात्रा में बहुत कम समय लगता है।
