नई दिल्ली: ऐमजॉन इंडिया ने बुधवार को भारत में हरियाणा स्थित अपने एक सेंटर में वीमेन इन नाइट शिफ्ट (WINS) के लॉन्च की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि WINS महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है। कंपनी हमेशा से महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने की पक्षधर रही है। यह भारत में अपनी साइट पर महिलाओं के लिए रात की शिफ्ट को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है। नाइट शिफ्ट के दौरान महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को ध्यान में हुए कंपनी ने बेहतर वर्क एनवॉयरमेंट तैयार किया है।
कंपनी का कहना है कि WINS को इस तरह से डिजाइन किया गया है जहां महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल मिले। अलग-अलग शिफ्ट में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान अवसर हो। इस पहल से ऐमजॉन न केवल जेंडर डायवर्सिटी को बढ़ावा देता है, बल्कि महिला कर्मचारियों के करियर में ग्रो करने के अवसर भी देता है। इसलिए कंपनी ने तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब के बाद अब हरियाणा में चुनिंदा साइटों पर महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट संचालन को शुरू किया है।
रूस की जीडीपी से बड़ा हुआ Nvidia का मार्केट कैप, जानिए भारत से है कितनी दूरमहिलाओं के लिए बराबर का मौकाऐमजॉन इंडिया के इंडिया ऑपरेशंस के डायरेक्टर ऑफ एचआर लीजू थॉमस ने कहा कि हम महिलाओं के लिए बराबर का मौका देना चाहते हैं। साथ ही हम उन्हें वर्कप्लेस में आने वाली चुनौतियों को दूर कर रहे हैं। हम हरियाणा सरकार के शुक्रगुजार हैं कि उसने महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने के लिए सपोर्ट किया।
