: लीप ईयर ग्रेगोरियन कैलेंडर के हर चौथे साल आता है. लीप ईयर 366 दिन का होता है और यह एक अतिरिक्त दिन 29 फरवरी का होता है. चूंकि 29 फरवरी की तारीख हर चौथे साल में आती है इसलिए यह बहुत खास होती है और इस दिन पैदा हुए बच्चे भी विशेष होते हैं. इन लोगों को 4 साल में एक बार ही अपना जन्मदिन मनाने का मौका मिलता है. साल 2024 का लीप डे तो और भी खास है. 29 फरवरी, गुरुवार को आज कुछ ऐसे शुभ योग बन रहे हैं. जिनमें जन्मे बच्चे बहुत लकी साबित हो सकते हैं. 29 फरवरी को जन्मे लोग
देश-दुनिया में कई हस्तियां हैं, जिनका जन्म 29 फरवरी को हुआ. इसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, ऑस्ट्रेलिया के राजनेता सर जेम्स विल्सन, खेल जगत की मशहूर हस्ती हेनरी रिचर्ड, ईसाई धर्मगुरु पॉप पॉल-3 आदि शामिल हैं. इसमें सर जेम्स तो ऐसी शख्सियत हैं कि उनका निधन भी 29 फरवरी को ही हुआ था.
ज्योतिष के अनुसार लीप डे या 29 फरवरी को जन्मे लोग विलक्षण प्रतिभा के मालिक होते हैं. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे बेहद पराक्रमी होते हैं. वे न्यायिक सेवा, डिफेंस आदि में ऊंचा पद प्राप्त करते हैं. कई मामलों में 29 फरवरी को जन्मे लोग असामान्य प्रतिभा और शक्तियों के मालिक होते हैं. वे सफलता की ऊंचाइयां छूते हैं और अपार धन-दौलत, पहचान पाते हैं. 29 फरवरी 2024 लीप डे पर शुभ योग इस साल लीप डे 29 फरवरी 2024 बहुत खास है. हिंदी पंचांग के अनुसार 29 फरवरी गुरुवार को फाल्गुन कृष्ण पंचमी पड़ रही है. साथ ही चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा वृद्धि योग और ध्रुव योग भी बन रहा है. प्रमुख ग्रहों की बात करें तो आज चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य-शनि कुंभ राशि में और गुरु मेष राशि में रहेंगे. साथ ही आज गुरुवार का दिन पड़ रहा है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है.
लिहाजा आज 29 फरवरी 2024 को इन शुभ योगों में पैदा हुए जन्मे बच्चे विशेष प्रतिभा के धनी रहेंगे. साथ ही वे जीवन में ऊंचाइयां छूएंगे. ये बच्चे कई मामलों में भाग्यशाली रहेंगे. वे खासे धनवान और संकल्पवान हो सकते हैं. लिहाजा जो ठान लेंगे, उसे पूरा करने वाले रहेंगे. उनकी धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. व्यापार में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
