Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मूंग, मसूर की दाल में लग जाते हैं घुन और कीड़े, झटपट बाहर निकालेंगे ये 5 देसी घरेलू ट्रिक्स, महीनों रहेंगी फ्रेश…
    News

    मूंग, मसूर की दाल में लग जाते हैं घुन और कीड़े, झटपट बाहर निकालेंगे ये 5 देसी घरेलू ट्रिक्स, महीनों रहेंगी फ्रेश…

    By Tv 36 HindustanMarch 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारतीय रसोई में कई तरह की दालें आपको मिल जाएंगी. मूंग, मसूर, चना, अरहर आदि दालें सेहत के लिए बेहद ही पौष्टिक और हेल्दी होती हैं. दाल प्रोटीन का मुख्य सोर्स हैं. साथ ही इनमें विटामिंस, मिनरल्स जैसे फॉस्फोरस, जिंक, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम आदि भरपूर होते हैं. देश में दाल रोटी, दाल चावल लोग खूब खाना पसंद करते हैं. घर में कोई सब्जी ना हो तो रोटी दाल झटपट बनाकर खा लिया. कई बार इन दालों को सही से स्टोर ना किया जाए या फिर अधिक दिनों तक डिब्बे, जार में पड़े रहने से इनमें कीड़े, घुन लग जाते हैं, जिससे इनका स्वाद भी खराब हो जाता है. अंत में इन महंगी दालों को फेंकना पड़ जाता है. तो ऐसा क्या किया जाए कि आपकी ये दालें अधिक दिनों तक फ्रेश और कीड़ों, घुन से मुक्त रहें. हम बताते हैं आपको 5 तरीके, जिसे आजमाकर आप दालों को फ्रेश रख सकते हैं.

    दालों को कीड़ों, घुन से बचाने के 5 तरीके

    1. जिस तरह गेहूं, चावल में घुन जल्दी लग जाते हैं, ठीक उसी तरह से लेंटिल्स या दालें भी खराब हो सकती हैं, यदि सही से स्टोर ना किया जाए. ऐसे में आप जो भी दाल इस्तेमाल करते हैं, उसे घुन या कीड़े से बचाने के लिए दाल की जार में नीम की कुछ पत्तियां डाल दें. ध्यान रहे, नीम की सूखी पत्तियों का ही इस्तेमाल करें. कंटेनर में सबसे नीचे पहले नीम की पत्तियां डाल दें उसके बाद दाल, मसूर दाल डालें. ये लंबे समय तक खराब नहीं होंगे.
    2. आप दाल की जार में लौंग के कुछ दानें भी डाल कर रख सकते हैं. लौंग ना सिर्फ किसी भी भोजन के स्वाद में इजाफा करती है, बल्कि घुन, कीड़ों से भी दालों को बचाए रखती है. इस तरीके से आप लेंटिल्स को कई महीने तक फ्रेश और खाने लायक बनाए रख सकते हैं.
    3. मसूर दाल की जार में आप बिना छिलका उतारे लहसुन की कुछ कलियां डाल दें. दाल को अच्छी तरह से जार में मिक्स कर दें. जब लहसुन सूख जाए तो जार से निकाल दें. फिर उसके अंदर फ्रेश लहसुन डाल दें.
    4. आप मसूर दाल की जार को फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं. ये तरकीब आप गर्मी के सीजन में अपना सकते हैं. दालों की मात्रा कम है तो फ्रिज में रखना सेफ होगा. इसमें घुन, कीड़े आदि नहीं लगेंगे, दाल की प्राकृतिक खुशबू, स्वाद भी बरकरार रहेगी.
    5. यदि आपके दाल में घुन, कीड़े लग गए हैं तो उसे धूप में रख दें. इसके लिए एक चादर या किसी भी बड़े से कपड़े को धूप में बिछाएं. इस पर दाल का फैला दें. कुछ घंटे धूप में रहने दें. ऐसा दो से तीन दिन करें. इससे दाल के अंदर घुसे कीड़े, घुन निकल जाएंगे. लगातार बीच-बीच में धूप में रखने से कोई भी अनाज जल्दी खराब नहीं होगा.
      6.
    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Mites and insects get stuck in moong and lentils Raipur these 5 home remedies will remove them instantly Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमच्छरों ने कर दिया है जीना मुहाल, आजमाएं नींबू, सरसों तेल का ये धांसू जुगाड़, कोने-कोने से मच्छर होंगे नौ दो ग्यारह….
    Next Article क्या आप भी फेक देते है सूखे हुए फूल,जान लें इसका इस्तेमाल, भूल जाएंगे फेंकना…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में ‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’, मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…

    June 18, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक इस दिन लिए जाएंगे ये बड़े फैसले…

    June 18, 2026

    भारतीय वायु सेना में शामिल होने का आखिरी मौका, AFCAT 2 के लिए इतने तारीख तक करें आवेदन…

    June 18, 2026

    UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड NTA ने किया जारी, कैंडिडेट्स अब ऐसे करें डाउनलोड…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में ‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’, मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…
    • साय कैबिनेट की बैठक इस दिन लिए जाएंगे ये बड़े फैसले…
    • भारतीय वायु सेना में शामिल होने का आखिरी मौका, AFCAT 2 के लिए इतने तारीख तक करें आवेदन…
    • UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड NTA ने किया जारी, कैंडिडेट्स अब ऐसे करें डाउनलोड…
    • राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू एमपी प्रवास पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- राज्य के लिए अहम है उनका दौरा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?