नई दिल्ली : ग्लोबल फेम सिंगर रिहाना अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनी हैं। अनंत से पहले ईशा और आकाश की शादी के फंक्शन में भी विदेश पॉप स्टार आए थे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन आज से गुजरात के जामनगर में शुरू हो रहे हैं। यह तीन दिवसीय आयोजन काफी भव्य है, जिसमें देश और विदेश के तमाम चर्चित सितारे शामिल हुए हैं। मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस कार्यक्रम में पॉप स्टार रिहाना भी आई हैं और वह परफॉर्म करेंगी। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब अंबानी के फंक्शन में कोई विदेशी स्टार आया हो। अनंत से पहले, आकाश और ईशा अंबानी के शादी के कार्यक्रमों में भी विदेशी पॉप स्टार्स ने रौनक बढ़ाई थी। आइए जानते हैं…
रिहाना ने ली कितनी फीस?
ग्लोबल फेम सिंगर रिहाना अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनी हैं। समारोह में शानदार प्रस्तुति देने के लिए रिहाना गुरुवार को गुजरात के जामनगर पहुंच चुकी हैं। फंक्शन में अपनी परफॉर्मेंस के लिए रिहाना ने तगड़ी फीस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रैमी विजेता सिंगर को 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर राशि का भुगतान किया गया, जो लगभग 41.4 करोड़ रुपये है।
दीपिका चिखलिया को हीरोइन बनाने वाले निर्देशक का निधन, संगीतकार हंसराज बहल के बेटे
ईशा की शादी में बियॉन्से ने दी प्रस्तुति
इससे पहले मुकेश और नीता अंबानी के दोनों बच्चों-आकाश और ईशा के शादी के आयोजन भी काफी भव्य हुए। आकाश और ईशा की शादी के फंक्शन में भी विदेशी हस्तियां आई थीं। वर्ष 2018 में ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्म करने के लिए संगीत में बियॉन्से आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा की शादी में प्रदर्शन करने के लिए बेयॉन्से को 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था।
आकाश की शादी में ‘मरून 5’ ने जमाया रंग
इसके अलावा आकाश अंबानी की शादी में भी विदेशी स्टार्स आए थे। मुकेश अंबानी ने बेटे की आकाश की रिसेप्शन पार्टी में स्पेशल परफॉर्मेंस देने के लिए अमेरिका के मशहूर पॉप बैंड मरून 5 को बुलाया था । बैंड के सिंगर एडम लिवाइन क्रून्स ने अपना पॉपुलर नंबर गाया था। अब मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत के शादी के फंक्शन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
