Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » इलेक्ट्रिक स्कूटर की फैक्ट्री चलाने की होगी सिर्फ महिलाओं के कंधे पर होगी 10000 भर्तिया
    खेल

    इलेक्ट्रिक स्कूटर की फैक्ट्री चलाने की होगी सिर्फ महिलाओं के कंधे पर होगी 10000 भर्तिया

    By Tv 36 HindustanSeptember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऑटोमोबाइल सेक्टर में क्या आपने कभी कोई ऐसी फैक्ट्री देखी है, जहां पूरा काम महिलाएं संभालती हों, फिर चाहे सीनियर पोजिशन हो या जूनियर. अगर नहीं तो इसके लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ओला (Ola) अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की फैक्ट्री के संचालन का पूरा जिम्मे महिला कर्मचारियों को ही देने वाली है.

    ओला के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने कहा है कि कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर कारखाने का पूरा संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा और इसमें व्यापक स्तर पर 10,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा.

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘आत्मनिर्भर भारत को आत्मनिर्भर महिलाओं की जरूरत है! मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि ओला फ्यूचरफैक्ट्री का पूरा का पूरा संचालन महिलाएं करेंगी, व्यापक स्तर पर 10,000 से ज्यादा महिलाएं इसमें काम करेंगी. यह दुनिया में केवल महिला कर्मियों वाला सबसे बड़ा कारखाना होगा.’ अग्रवाल ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें इस फैक्ट्री में काम करने के लिए नियुक्त की गई महिलाओं के पहले बैच को दिखाया गया है.

    ओला ने कुछ समय पहले ही अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और Ola S1 Pro को लॉन्च किया था. इन दोनों ही स्कूटर्स का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. Ola S1 की एक्स-शोरूम कीमत जहां 99,999 रुपए रखी गई है. वहीं Ola S1 Pro की कीमत 1,29,999 लाख रुपए है.

    भाविश अग्रवाल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि कंपनी ने इस सप्ताह पहले बैच का स्वागत किया और कहा कि ‘पूरी क्षमता के साथ, फ्यूचरफैक्ट्री 10,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार देगी, जिससे यह दुनिया में केवल महिला कर्मियों वाला सबसे बड़ा और विश्व स्तर पर केवल महिला कर्मियों वाला अकेला ऑटोमोटिव विनिर्माण प्रतिष्ठान होगा.’ उन्होंने कहा कि ओला अधिक समावेशी कार्यबल बनाने और महिलाओं के लिए हर तरह के काम से जुड़े आर्थिक अवसर प्रदान करने के लिए पहल कर रही है.

    अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने महिला कर्मियों को मैन्युफैक्चरिंग स्किल्स के मुख्य क्षेत्रों में ट्रेनिंग और अतिरिक्त स्किल्स प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निवेश किया है और वे ओला फ्यूचरफैक्ट्री में निर्मित हर वाहन के पूरे उत्पादन के लिए जिम्मेदार होंगी.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleवेदराम मनहरे का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरंग में किया भव्य स्वागत
    Next Article पत्नी को जानवरों की तरह पीटा बीच सड़क पर कपड़ा उतारने की कोशिश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार ये उत्पाद बनें प्रदेश की पहचान – मुख्यमंत्री साय…

    October 27, 2026

    इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशन सीएसआर मद से तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा…

    October 27, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, त्योहारी सीजन में जनता को मिली क्या सौगात जानिए सभी 19 बड़े फैसले..

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए स्कूल की राह हुई सुगम…

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार ये उत्पाद बनें प्रदेश की पहचान – मुख्यमंत्री साय…
    • इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशन सीएसआर मद से तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा…
    • साय कैबिनेट की बैठक खत्म, त्योहारी सीजन में जनता को मिली क्या सौगात जानिए सभी 19 बड़े फैसले..
    • मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए स्कूल की राह हुई सुगम…
    • नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?