कोरबा/ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी अवैध शराब,गांजा, एम्पुल एवं अन्य गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिया गया जिस पर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। पुलिस को विगत कुछ समय से अवैध शराब, गांजा,एम्पुल एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी इसी कड़ी में थाना सिविल लाईन रामपुर एवं थाना कोतवाली के द्वारा अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन आरोपियों पर कसा गया शिकंजा पुलिस के द्वारा एक टीम बनाकर जिले में अवैध रुप से कच्ची महुआ शराब एवं गांजा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसी कड़ी में थाना सिविल लाईन रामपुर के स्टॉफ के द्वारा आरोपी विशाल पावले पिता संजय पावले साकिन शंकर नगर खरमोरा द्वारा पीजी कॉलेज के सामने चिकन सेंटर में 9 लीटर अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। शंकर नगर निवासी मुरारी सिंह पिता भगवान सिंह सा.इंडस्ट्रियल एरिया के द्वारा अवैध 8 लीटर कच्ची महुआ शराब डबरीपारा में बिक्री करते पकड़े जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी संजय पावले पिता सम्पत शंकर नगर खरमोरा द्वारा अपने कब्जे में 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में थाना सिविल लाईन रामपुर में कार्यवाही की गई हैइसी क्रम में थाना कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोतिसागरपार में रहने वाली ताराबाई अपने घर में अवैध गांजा रख कर बेच रही है इस सूचना पर पुलिस द्वारा बताए हुए जगह पर जाकर महिला के घर से 2 किलो 100 ग्राम गांजा को किया गया जप्त। आरोपी महिला के विरुद्ध कोतवाली पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया।
