Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » दिल्ली में फिर मौसम ने ली करवट, ठंड का यू-टर्न, 4 साल बाद मार्च में सबसे कम पारा दर्ज…..
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    दिल्ली में फिर मौसम ने ली करवट, ठंड का यू-टर्न, 4 साल बाद मार्च में सबसे कम पारा दर्ज…..

    By Tv 36 HindustanMarch 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *दिल्ली:-* दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों तक दिल्ली में हल्की ठंड बनी रहने वाली है. मंगलवार को दिल्ली में दोपहर में धूप के साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं. इसके साथ-साथ रात होते-होते आसमान में आंशिक बादल छा गए. वहीं बुधवार सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार यानि कल आसमान में बादल पूरी तरह छट जाएंगे. इसके साथ ही चमचमाती हुई धूप देखने को मिलेगी. इस दौरान वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक जाने वाला है. *मार्च में 4 साल बाद सबसे कम न्यूनतम पारा*राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 4 साल बाद मार्च में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा. दोनों तापमान सामान्य से चार डिग्री कम थे. आंकड़ों के मुताबिक, यह 2019 के बाद सबसे कम न्यूनतम तापमान है. उस साल एक मार्च को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आंकड़ों के अनुसार, 2019 को छोड़कर 2017 से यह दूसरा मौका है जब न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है.*1945 में मार्च में दर्ज हुआ था सबसे कम तापमान*आईएमडी के सफदरजंग केंद्र में 13 मार्च 2017 को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं न्यूनतम पारा पांच मार्च 2015 को 9.7 डिग्री और 11 मार्च 2012 को 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में मार्च के महीने में अबतक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1945 में दर्ज किया गया था जब छह मार्च को पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था.शीतलहर का भी दिखा असरआईएमडी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति महसूस की गई. हालांकि विभाग का कहना है कि बुधवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और हफ्ते के अंत तक न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    Views: 0
    *The weather again took a turn in Delhi chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news U-turn of cold
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसुबह की शुरुआत करें इन सुविचार के साथ, बन जाएगा आपका दिन शानदार……
    Next Article जोमाटो के शेयर बेचेगी चाइनीज कंपनी, 2800 करोड़ रुपये में होगा सौदा……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र इन लोगों के रोजगार पर असर का दावा…

    November 26, 2026

    ‘रामायण’ की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, रणबीर कपूर और साई पल्लवी समेत ये लोग रहे मौजूद…

    November 26, 2026

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री साय…

    November 26, 2026

    जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री देव साय ने मौके पर की पहल…

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र इन लोगों के रोजगार पर असर का दावा…
    • ‘रामायण’ की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, रणबीर कपूर और साई पल्लवी समेत ये लोग रहे मौजूद…
    • संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री साय…
    • जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री देव साय ने मौके पर की पहल…
    • जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की ये सहायता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?