सूडान में पिछले साल शुरू हुए गृहयुद्ध के कारण पूरा देश बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। देश में हजारों लोग अब तक मारे जा चुके हैं। वहीं पेट्रोल पंप ईंधन से खाली हो गए हैं। पेट्रोल की कमी के कारण लोग गधों पर निर्भर हो गए हैं। एक बार फिर गधागाड़ी चलाई जा रही है।
सूडान में गधों की डिमांड बढ़ती देखी गई हैपेट्रोल की कमी से यहां गधागाड़ी चल रही हैंपेट्रोल यहां 1650 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा महंगा है सूडान में ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि देखी गई है। इसके बाद से सूडान में गधों की डिमांड अचानक बढ़ गई है। युद्धग्रस्त सूडान में लोग एक बार फिर यात्राओं के लिए गधा गाड़ियों पर निर्भर हो गए हैं। अराजकता और ईंधन की कमी से सामान्य मोटर यातायात पूरी तरह से रुक गया है। बीमार लोगों को अस्पतालों तक ले जाने में मुश्किलें आ रही हैं।
राजधानी खार्तूम के दक्षिण में एक छोटे शहर के क्लीनिक में मरीजों को ले जाने का काम हुसैन अली करते हैं। उनकी जर्जर गधागाड़ी एक एंबुलेंस का भी काम करती है।एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक अली ने कहा, ‘अभी एक घंटे पहले मैं 15 किमी दूर गांव से एक महिला को लाया था, जिसे प्रसव पीड़ा हुई थी।’ उन्होंने बताया कि गधागाड़ी ही आज के समय मरीजों को अस्पताल ले जाने का एकमात्र तरीका है। संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों के मुताबिक सूडान के क्रूर युद्ध के कारण हजारों लोग मारे गए हैं।
दारफुर शहर में मरने वालों की संख्या अकेले 15000 तक शामिल है। पिछले अप्रैल से लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों (RSF) में संघर्ष चल रहा है।
इतना महंगा हुआ पेट्रोलइस युद्ध से आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ी हैं। बिना सड़कों के परिवहन नहीं हो पा रहा है। जगह-जगह पर चेकपॉइंट बने हैं और पेट्रोल पंप पूरी तरह सूख गए हैं। आरएसएफ के आने के बाद सेना के नियंत्रण वाले क्षेत्रों के ईंधन आपूर्तिकर्ताओं ने पेट्रोल स्टेशनों को तेल देना बंद कर दिया है। ईंधन की कमी ने इसकी कीमतों को भी बढ़ाया है।
ईंधन अब 20 गुना महंगा हो गया है। एक लीटर पेट्रोल इस समय 25,000 सूडानी पाउंड या लगभग 20 डॉलर (1654 रुपए) प्रति लीटर में बिक रहा है।भारत की गजब डिप्लोमेसी, चीन के जोर लगाने पर भी BRICS में नहीं आ सका पाकिस्तान37000 में मिल रहे गधेहसन अबुबकर नाम के एक शख्स ने कहा, ‘मैं खार्तूम में युद्ध से बच गया और अल-कादरिफ पहुंच गया।