Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या हैं राहुल गांधी की 5 गारंटियां और अर्थव्यवस्था पर उनका कैसा होगा असर…….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    क्या हैं राहुल गांधी की 5 गारंटियां और अर्थव्यवस्था पर उनका कैसा होगा असर…….

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *रायपुर:-* लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है. जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाने और दाम कम करने जैसे फैसले ले रही है, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस नई गारंटियां लेकर आई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा पांच गारंटियों का ऐलान किए जाने के बाद उसकी खूब चर्चा हो रही है.युवाओं को नौकरी’ है पहली गारंटीराहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राजस्थान के बांसवाड़ा में अपनी पांच गारंटियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सरकार बनाती है तो वे सबसे पहले इन पांच गारंटियों को पूरा करेंगे. राहुल गांधी की पहली गारंटी नौकरी की है. वह कहते हैं कि देश में 25 साल से कम उम्र वाले हर ग्रेजुएट को उनकी पहली नौकरी गारंटी के तौर पर मिलेगी.राहुल गांधी की अन्य चार गारंटियांकांग्रेस की दूसरी और तीसरी गारंटी युवाओं को प्रशिक्षण मुहैया कराने और स्टाइपेंड देने की है. युवाओं को सरकार की ओर से प्रशिक्षण और 1-1 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. चौथी गारंटी पेपर लीक नहीं होना सुनिश्चित करने की है. वहीं उनकी पांचवीं गारंटी स्टार्टअप और फंड को लेकर है. इसके तहत गिग वर्कर्स के लिए सोशल सिक्योरिटी सुनिश्चित की जाएगी.पहले भी कांग्रेस कर चुकी है प्रयोगकांग्रेस पार्टी ने पहली बार इस तरह की गारंटी का ऐलान नहीं किया है. मुख्य विपक्षी पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न राज्यों के चुनावों में भी गारंटियों के रूप में चुनावी वादों को आजमा चुकी है. इस मामले में कर्नाटक का उदाहरण खास हो जाता है, क्योंकि वहां गारंटियों के वादे के बाद कांग्रेस को सरकार बनाने में कामयाबी हासिल हुई. चुनाव बाद बनी कांग्रेस सरकार ने गारंटियों के ऊपर अमल भी किया.*गारंटी वाली योजनाओं के आर्थिक फायदे*कर्नाटक सरकार की ही मिड ईयर रिव्यू की मानें तो गारंटियों के रूप में किए जा रहे उपाय शॉर्ट रन में अर्थव्यवस्था के लिए मददगार साबित हो सकते हैं. इस तरह के उपायों से उपभोग को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जो अंतत: अर्थव्यवस्था को बढ़ाव देने का कारगर उपाय साबित होता है. केंद्रीय स्तर पर पहले भी ऐसा प्रयोग हो चुका है. चाहे कांग्रेस की सरकार के दौरान शुरू की गई ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना हो या भाजपा सरकार के द्वारा दी जा रही पीएम किसान सम्मान निधि हो, ये उपाय जमीनी स्तर तक सीधी मदद पहुंचाकर उपभोग को बढ़ावा देने में मदद करते हैं.*गारंटियों से क्या हो सकते हैं नुकसान?*हालांकि कई अर्थशास्त्री इस तरह के उपायों को लंबी अवधि में अर्थव्यवस्था के लिए बोझ बताते हैं. अर्थशास्त्री इस तरह की योजनाओं को फ्रीबीज बताते हैं, जिसके लिए पीएम मोदी ‘मुफ्त की रेवड़ियां’ टर्म यूज कर चुके हैं. ऐसी योजनाओं को किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए दोधारी तलवार माना जाता है. खासकर भारत जैसी अर्थव्यवस्था, जो अभी लोअर इनकम कैटेगरी से ऊपर उठने का प्रयास कर रही है, इन योजनाओं के दूरगामी असर नकारात्मक हो सकते हैं. एडीआर की एक रिपोर्ट बताती है कि इस तरह की योजनाओं से आम लोगों में सरकार के ऊपर निर्भरता बढ़ जाती है. नीति आयोग भी इस बात से सहमत दिखता है और कहता है कि ये योजनाएं उद्यमिता की धारणा कमजोर करती हैं, जो लॉन्ग रन में काफी तकलीफ देने वाला साबित हो सकता है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article8.50 लाख बैंक कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर लगी मुहर, IBA और बैंक यूनियनों में हुआ करार……
    Next Article तालिबानी सरकार से मिला भारत का डेलिगेशन, जानें क्या हुई बातचीत….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कांग्रेस नेता ने सरकार पर बोला हमला अमेरिकी हमलों में 3 भारतीयों की मौत और मजाल है मोदी एक शब्द बोल जाएं…

    June 12, 2026

    पीएम आवास योजना की सफलता पर विजय शर्मा ने जताया आभार, मोदी सहित इन लोगों को दिया श्रेय …

    June 12, 2026

    इस फिल्म पर रोक की मांग लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान…

    June 12, 2026

    हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है आपको भारी…

    June 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कांग्रेस नेता ने सरकार पर बोला हमला अमेरिकी हमलों में 3 भारतीयों की मौत और मजाल है मोदी एक शब्द बोल जाएं…
    • पीएम आवास योजना की सफलता पर विजय शर्मा ने जताया आभार, मोदी सहित इन लोगों को दिया श्रेय …
    • इस फिल्म पर रोक की मांग लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान…
    • हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है आपको भारी…
    • आखिर क्या है सुपर अल नीनो जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?