Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पंजाब-हरियाणा में आज ट्रेनों का चक्का होगा जाम, रोको प्रदर्शन के लिए किसान तैयार, जानिए कितनी देर चलेगा प्रोटेस्ट……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    पंजाब-हरियाणा में आज ट्रेनों का चक्का होगा जाम, रोको प्रदर्शन के लिए किसान तैयार, जानिए कितनी देर चलेगा प्रोटेस्ट……

    By Tv 36 HindustanMarch 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा:- किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर प्रदर्शनकारी किसान रविवार 10 मार्च, 2024 को पंजाब और हरियाणा में लगभग 60 स्थानों पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच 4 घंटे का रेल रोको प्रदर्शन करेंगे. विरोध प्रदर्शन के कारण इन क्षेत्रों में ट्रेन शेड्यूल में व्यवधान आने की आशंका है.
    अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रेल रोको प्रदर्शन से पहले अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई और ऐसी जानकारी सामने आई कि पुलिस कई किसान यूनियन नेताओं के घर पहुंची. वहीं, अधिकारियों ने संभावित गड़बड़ी को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठाए.

    कहां रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे प्रदर्शनकारी?

    किसान एमएसपी पर कानून की गारंटी समेत कई मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. रेल रोको प्रदर्शन में देश के और भी कई किसान संगठन शामिल हो सकते हैं. न्यूज9 की खबर के मुताबिक, किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि सैकड़ों किसान फिरोजपुर, अमृतसर, रूपनगर और गुरदासपुर समेत पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे.

    किसान क्यों कर रहे हैं ये प्रदर्शन?

    किसान एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग पर अड़े हैं. संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एमएसपी पर दालों, मक्का और कपास की गारंटीकृत खरीद के संबंध में केंद्र के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद इस विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है.

    किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने स्वामीनाथन आयोग के ‘सी2 प्लस 50 प्रतिशत’ फॉर्मूले को आधार बताते हुए सभी फसलों पर एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के महत्व पर जोर दिया है. केएमएम के समन्वयक डल्लेवाल ने पाम तेल जैसे आयात पर सरकार के पर्याप्त खर्च की ओर इशारा करते हुए उन दावों को खारिज कर दिया कि सभी फसलों पर एमएसपी प्रदान करना वित्तीय रूप से बोझिल होगा. जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, ”केंद्र सरकार को अब किसानों के महत्व का एहसास होगा और उनकी एकता भी दिखेगी.

    पिछले महीने खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के दौरान जान गंवाने वाले शुभकरण सिंह के लिए न्याय की मांग भी की जा रही है. शुभकरण सिंह की 21 फरवरी को मौत हो गई थी.

    किसान नेता ने की यात्रियों से अपील

    सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि रेल रोको से यात्रियों को समस्या होगी, लेकिन इस तारीख की घोषणा 3 मार्च को ही कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि वह यात्रियों से अपील करते हैं कि वे इन घंटों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर इंतजार करें या दोपहर से पहले या शाम 4 बजे के बाद अपनी यात्रा की योजना बनाएं.

    सरवन सिंह पंढेर बोले इन राज्यों में किया जाएगा प्रदर्शन

    दि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ”हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और अन्य राज्यों में 10 से ज्यादा स्थानों पर रेल रोको प्रदर्शन किया जाएगा. इससे पहले, 15 फरवरी को बीकेयू डकोंदा और बीकेयू की ओर से पंजाब में 18 स्थानों पर चार घंटे का रेल रोको प्रदर्शन किया गया था, जिसके कारण 33 ट्रेनें प्रभावित हुई थीं और चार ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं।

    Post Views: 0

    farmers are ready to stop the protest Hindi khabar Hindi news hindinews india There will be a jam in trains in Punjab-Haryana today Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब इंस्टाग्राम पर रील देखने के साथ कर सकेंगे यह काम भी…..
    Next Article राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर CPI के डी राजा ने कसा तंज, कांग्रेस को दे डाली ये सलाह……*
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?