Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शादीशुदा रहते लिव इन रिलेशन में रह सकते हैं या नहीं, हाईकोर्ट ने दिया फैसला, जानें- क्या कहा……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    शादीशुदा रहते लिव इन रिलेशन में रह सकते हैं या नहीं, हाईकोर्ट ने दिया फैसला, जानें- क्या कहा……

    By Tv 36 HindustanMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *प्रयागराज:-* इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप से जुड़े एक मामले में सुनवाई के बाद अपने फैसले में कहा है कि हिन्दू विवाह अधिनियम के मुताबिक यदि पति-पत्नी जीवित हैं और तलाक नहीं लिया गया है, तो उनमें से कोई भी दूसरी शादी नहीं कर सकता. कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया कि कानून के खिलाफ रिश्तों को अदालत का समर्थन नहीं मिल सकता. हाईकोर्ट ने इसी तल्ख टिप्पणी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली विवाहिता की याचिका को खारिज कर दिया है. अदालत ने अर्जी खारिज करने के साथ ही याचिकाकर्ताओं पर दो हजार रुपये का हर्जाना भी लगाया.कोर्ट ने खारिज की याचिकाजस्टिस रेनू अग्रवाल ने कासगंज की एक विवाहिता व अन्य की याचिका खारिज करते हुए दिया है. कोर्ट ने कहा कि विवाहित महिला अपने पति से तलाक लिए बिना किसी अन्य के साथ लिव इन में नहीं रह सकती. ऐसे रिश्तों को मान्यता देने से समाज में अराजकता बढ़ेगी और देश का सामाजिक ताना-बाना तहस नहस हो जाएगा. विवाहिता और लिव इन रिलेशनशिप में उसके साथ रहने वाले प्रेमी ने सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इस याचिका में कहा गया था दोनों याची लिव इन पार्टनर हैं. उन्होंने कासगंज जिले के एसपी से सुरक्षा की मांग की थी. कोई सुनवाई न होने पर यह याचिका दाखिल गई. *शादीशुदा होने के बावजूद लिव इन रिलेशन*सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला और उसका प्रेमी दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं. दोनों अपने जीवनसाथियों को छोड़कर सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. याचिका का प्रेमी युवक की पत्नी द्वारा विरोध भी किया गया. अदालत में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़े के पहले से शादीशुदा होने के सबूत भी पेश किए गए.अदालत में सुनवाई के दौरान यह भी साफ हुआ कि दोनों में से किसी याची का अपने पति या पत्नी से तलाक नहीं हुआ है. विवाहिता याची दो बच्चों की मां है और दूसरे याची के साथ लिव इन में रह रही है. कोर्ट ने इसे कानून के खिलाफ माना और सुरक्षा देने से इंकार कर दिया और याचिका को खारिज कर दिया।

    Post Views: 0

    *High Court has given its decision on whether one can live in a live-in relationship while being married Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएए के खिलाफ प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिए गए DU के 55 छात्र, AISA ने लगाए ये आरोप…….
    Next Article कांग्रेस की सरकार आई तो बिना सर्वे मिलेगा आरक्षण, राहुल गांधी ने महिलाओं से किया ये वादा……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ईरान पर हमले से भारत में भड़क सकती है हिंसा गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, राज्यों को दिए ये खास निर्देश…

    March 2, 2026

    महाशोक अयातुल्ला खामेनेई की विदाई में उमड़ेगा जनसैलाब, दुनिया भर में बढ़े तनाव के संकेत…

    March 2, 2026

    सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय…

    March 2, 2026

    इस होली पर भद्रा और चंद्रग्रहण का संयोग, मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ईरान पर हमले से भारत में भड़क सकती है हिंसा गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, राज्यों को दिए ये खास निर्देश…
    • महाशोक अयातुल्ला खामेनेई की विदाई में उमड़ेगा जनसैलाब, दुनिया भर में बढ़े तनाव के संकेत…
    • सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय…
    • इस होली पर भद्रा और चंद्रग्रहण का संयोग, मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन…
    • इस बल्लेबाज ने तोड़ा कोहली का ये विराट रिकॉर्ड, जीत के बाद बीच मैदान पर जो किया वीडियो हुआ वायरल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?