कोरबा/पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले एवं विधि विरूद्ध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देष दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस.चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है कड़ी अंतर्गत प्रार्थी पंचराम पिता षिजलाल निवासी डिप्सीपारा नुनेरा द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित षिकायत दिया गया शाम 6.30 बजे डूमरकछार बाजार गया था,अपने मोटरसायकल क्र. सीजी 12 एएल 6968 को बाजार के पास गोड़वाना कार्यालय के सामने खडा किया था जो बाजार करके वापस आने पर नहीं मिला कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर पु.स.केन्द्र चैतमा में अज्ञात आरोपी विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी मुखबीर सूचना मिली गोपालपुर चैतमा के पास एक बिना नम्बर एचएफ डिलक्स मोटरसायकल में विसाहू राम एवं प्रमोद गोड़ नाम के दो व्यक्ति सवार होकर आए है सूचना पर घेराबंदी कर पूछताछ करने पर अपना नाम विसाहू राम चौहान पिता रामायण सिंह चौहान निवासी पोटापानी गडईहा पारा एवं दुसरा व्यक्ति प्रमोद गोड़ पिता गोविंद सिंह गोड़ निवासी ग्राम लाद पसान जिला-कोरबा होना बताया। दोनों आरोपी द्वारा दिनांक 17-18.12.2023 की दरम्यानी रात्रि को ग्राम कांजीपानी स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैक का ताला तोड़कर एसीईआर कंपनी का मानिटर तथा डूमरकछार बाजार के पास से मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गये एक नग एसीईआर कंपनी का मानिटर एवं मोटरसायकल को बरामद किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूर्व में ग्राम कांजीपानी स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक में हुए चोरी की घटना के संबंध में प्रार्थी संतोष एक्का की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर पतासाजी की जा रही थी जो आज दोनों अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।संपूर्ण कार्यवाही सहायक उप निरीक्षक खांडेकर एवं स्टाफ की भूमिका सराहनी रही आगे भी प्रभावी कार्यवाही अपराधों की रोकथाम के लिए जारी रहेगी।
