Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार ने खतरनाक कुत्तों पर एक बड़ा फैसला लिया….
    News

    सरकार ने खतरनाक कुत्तों पर एक बड़ा फैसला लिया….

    By Tv 36 HindustanMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीते कई दिनों से देशभर में कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे हैं. कई लोगों पर कुत्तों ने हमला किया है जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं जिनकी जान चली गई. इसलिए सरकार ने खतरनाक कुत्तों पर एक बड़ा फैसला लिया है.सरकार ने इंसानों के लिए खतरनाक कुत्ते जैसे पिटबुल, बुलडॉग के आयात और ब्रीडिंग और बिक्री पर रोक लगा दी है. केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे कुत्तों की बिक्री और ब्रीडिंग के लिए लाइसेंस और परमिट देना बंद कर दिया जाए.ये भी पढ़ें- विदेशों से फंसाकर लाता था कैंसर मरीज, लगवा देता था नकली इंजेक्शनकेंद्र सरकार का बड़ा फैसलादिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद केंद्र सरकार खतरनाक कुत्तों के पालने पर एक्शन मोड में है.

    केंद्र सरकार ने ऐसे खतरनाक कुत्तों, जिनमें पिटबुल, रॉटवीलर, टेरियर, वोल्फ डॉग और मैस्टिफ्स शामिल हैं. इनके आयात, ब्रीडिंग और खरीद-फ़रोख्त पर रोक लगाने के लिए राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार अपने राज्य में स्थानीय निकायों से बात करके इस पर प्रतिबंध लागू करवाएं. दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि वो तीन महीने के अंदर सभी स्टेकहोल्डर्स से बात कर फैसला लें.

    दो दर्जन से ज्यादा कुत्ते शामिलजिन लोगों के पास पहले से इन प्रजाति के कुत्ते हैं, उनको भी स्टेरिलाइजिंग करने पर जोर दिया गया है, ताकि वो ब्रीडिंग ना कर सकें. जिन प्रजातियों को प्रतिबंध करने की बात की गई है, उनमें लगभग दो दर्जन खतरनाक प्रजाति के कुत्ते शामिल हैं. जिनमें पिटबुल और रोटविलर जैसे डॉग्स भी शामिल हैं.

    लगातार सामने आ रहीं इन घटनाओं के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने खतरनाक कुत्तों को रखने पर जरूरी आदेश जारी करते हुए पिटबुल, टेरियर्स, अमेरिकन बुलडॉग और रॉटवीलर जैसे खतरनाक कुत्तों की नस्लों को रखने के लाइसेंस पर प्रतिबंध लगाने और रद्द करने के मुद्दे पर अदालत ने केंद्र सरकार को तीन महीने के अंदर निर्णय लेने के लिए कहा था.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच समय निकालने के लिए महिलाएं करें ये काम……
    Next Article रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने एक बयान से दुनिया की चिंता बढ़ाई….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?