रीवा:- रीवा सांसद जनार्दन मिश्र अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं. लेकिन बीजेपी का इन पर बहुत भरोसा है और इसलिए बीजेपी ने लगातार इन पर तीसरी बार भरोसा जताया है. वर्तमान में सांसद जर्नादन मिश्रा को तीसरी बार बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में उतारा है. चुनाव प्रचार के दौरान वे एक कार्यक्रम में गए और मंच से अचानक कोयल की तरह कू-कू की आवाज निकालने लगे. सांसद को ऐसा करते देख सभी हंसने लगे. अब उन्होंने ऐसा क्यों किया और जनार्दन मिश्रा क्यों रहते हैं चर्चाओं में, विस्तार से जानने के लिए देखें वीडियो.
