भारतीय सेना में जाने का हर किसी युवा का सपना होता है. साल 2024-25 के लिए भारतीय सेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. भारतीय थल सेना में नौकरी करने का बेहतरीन अवसर है. सेना में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 मार्च है. अधिक जानकारी के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं. अंतिम तिथि के बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.जिन अभ्यर्थियों ने इस साल 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा दी है और जिनका परिणाम नहीं आया है.
ऐसे अभ्यर्थी भी भर्ती के लिए दिए गए पदों पर आवेदन कर सकते हैं. पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी और दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा
भारतीय थल सेना में नौकरी करने का बेहतरीन अवसर, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
इस पदों पर होगी भर्तीइनमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ऑफिस सहायक, स्टोर कीपर व ट्रेड्समैन सहित कई अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली गई है. ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं. सेना भर्ती में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य करें.
