Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस राज्य में भाजपा के सामने आया अजीब संकट…..
    News

    इस राज्य में भाजपा के सामने आया अजीब संकट…..

    By Tv 36 HindustanMarch 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : कुछ समय पहले भाजपा के हाथ से कर्नाटक फिसल गया, अब लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के सामने नया संकट पैदा हो गया है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद डी वी सदानंद गौड़ा (DV Sadananda Gowda) ने बगावती तेवर दिखाए हैं. उनके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा भी निर्दलीय लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. राज्य में मुश्किल बढ़ती देख भाजपा के खेवनहार माने जाने वाले बीएस येदियुरप्पा दिल्ली कूच कर गए हैं. उनकी टेंशन ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि ईश्वरप्पा जहां से निर्दलीय लड़ने की बात कर रहे हैं वह येदियुरप्पा का गृह जनपद शिवमोगा है. कुछ घंटे पहले ही पीएम मोदी ने वहां रैली की थी.वहां बगावत होने से राज्य में पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है. यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब 28 लोकसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा कुछ घंटे में ही उम्मीदवारों की अगली लिस्ट जारी करने वाली है. भाजपा के कई बड़े नेता खुलकर नाराजगी जता रहे हैं और सहयोगी JDS के साथ गठबंधन से खुश नहीं हैं. पूर्व सीएम येदियुरप्पा अब कर्नाटक संकट को लेकर पार्टी नेतृत्व से दिल्ली में चर्चा करेंगे. इस दौरान राज्य की बची हुई आठ लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट्स पर चर्चा होगी.

    75 साल के ईश्वरप्पा चाहते थे कि उनके बेटे के. ई. कंटेश को हावेरी से टिकट दिया जाए लेकिन भाजपा ने मना कर दिया. इस सीट से पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई को उतारा गया है. पिछली भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम रहे ईश्वरप्पा ने येदि परिवार पर हमले शुरू कर दिए हैं. उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक भाजपा एक परिवार के नियंत्रण में है और हम इसका विरोध कर रहे हैं. जो लोग हिंदुत्व की बातें कर रहे हैं उन्हें किनारे किया जा रहा है. चाहे वह सीटी रवि, प्रताप सिम्हा हों या बी. पाटिल यतनाल, सदानंद गौड़ा या कोई और. ये ऐसे नेता है जिन्होंने पार्टी के लिए जी तोड़ मेहनत की है.’ JDS भी खुश नहींउधर, गठबंधन सहयोगी जेडीएस इस बात से नाखुश है कि सीट बंटवारे में देरी हो रही है.

    जेडीएस नेता यह भी कह रहे हैं कि भाजपा की लिस्ट बनाने से पहले उन्हें भरोसे में नहीं लिया गया. हालांकि एक दिन बाद जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने यूटर्न लिया और बोले कि इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों पार्टियों के बीच विश्वास की कमी है. पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा और जेडीएस के बीच संबंधों में मतभेद नहीं है.गौड़ा कांग्रेस में जाएंगे?कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंड गौड़ा ने कहा है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के लोगों ने उनसे संपर्क किया है. वह आज कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleZomato का वेज कस्टमर्स को तोहफा, अब कुछ इस अंदाज में दी जाएगी सर्विस……
    Next Article एलन मस्क को अच्छा काम करने में मदद करती है यह ड्रग……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी इतने लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान…

    October 1, 2026

    PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर हुई ये चर्चा…

    October 1, 2026

    सुबह उठते ही कॉफी पीने का शौक हैं तो इन 7 गलतियों से बचें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर…

    October 1, 2026

    अगले 2 से 3 दिनों में मानसून की विदाई, आज इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी…

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी इतने लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान…
    • PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर हुई ये चर्चा…
    • सुबह उठते ही कॉफी पीने का शौक हैं तो इन 7 गलतियों से बचें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर…
    • अगले 2 से 3 दिनों में मानसून की विदाई, आज इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी…
    • डायन भाभी’ बनकर आईं ये एक्टर, ‘नई नवेली’ के ट्रेलर में कॉमेडी, रहस्य और एक्शन का जबरदस्त तड़का…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?