Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हर शाम घर के दरवाजे पर क्या आप भी जलाते हैं दीया,तो ये खास बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए…
    वास्तु

    हर शाम घर के दरवाजे पर क्या आप भी जलाते हैं दीया,तो ये खास बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए…

    By Tv 36 HindustanMarch 20, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- हिन्दू धर्म में दीपक जलाने का बहुत महत्व है। पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा कई तीज-त्योहार पर भी घर में दीपक जलाया जाता है। दीपक को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, आपने अपने आसपास ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जो शाम के समय घर के दरवाजे पर दीपक जलाते हैं। अगर आप भी घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं, तो आपको इस बात का महत्व भी पता होना चाहिए। आइए, जानते हैं घर के मुख्य द्वार दीपक जलाने के नियम और महत्व क्या है।

    घर के मुख्य द्वार पर दीपक क्यों जलाया जाता है

    घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता का वास होता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा रहने से घर में हमेशा तनाव, झगड़े जैसा माहौल बना रहता है।

    सुख-शांति नहीं होती या फिर घर के सदस्य हमेशा बीमार पड़ते रहते हैं। आपके घर में अगर आर्थिक तंगी है, तो आपको दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।

    माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने से मिलते हैं ये फल​

    कई बार वास्तुदोष होने से भी घर में सुख-शांति नहीं रहती या फिर मानसिक तनाव की स्थिति देखने को मिलती है। घर से वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए।

    माता देवी को केवल धन की देवी ही नहीं माना जाता बल्कि उन्हें यौवन, भाग्य, वैभव, राजसी सत्ता की देवी भी माना जाता है, इसलिए अपने जीवन में इन सभी चीजों की प्राप्ति के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

    कितने बजे जलाना चाहिए दीया​

    कई लोग इस बात को लेकर भी दुविधा में पड़ जाते हैं कि उन्हें शाम को कितने बजे दीपक जलाना चाहिए? इसका जवाब है कि शाम के समय 5 बजे से लेकर 8 बजे के बीच दीपक जला सकते हैं। आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक रख सकते हैं या फिर घर के बाहर बने चबूतरे पर भी दीपक रखा जा सकता है। दीपक जलाते समय दिशा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि दीपक को हमेशा दाएं हाथ की तरफ ही जलाएं। इसके अलावा अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर है, तो इस दिशा में ही दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Do you also light a lamp at the door of your house every evening Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूजा घर किस दिशा में होना चाहिए? जानें वास्तु के अनुसार चीजों को रखने की सही जगह और दिशा…
    Next Article ऑफिस डेस्क पर कभी न रखें ये पौधे, तरक्की में आएगी बाधा और परेशानी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कोविड से मौत पर बीमा कंपनी को बड़ा झटका, उपभोक्ता आयोग ने दिया 12% ब्याज के साथ इतने करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश…

    January 21, 2026

    राजधानी में सजेगा 22 अरब देशों का दरबार, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत बनेगा ग्लोबल डिप्लोमैटिक हब…

    January 21, 2026

    शहीद कपूर का गैंगस्टर अवतार, शाहिद और तृप्ति के बीच रोमांस या बदला जाने यहां से…

    January 21, 2026

    इस गणतंत्र दिवस समारोह प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी…

    January 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कोविड से मौत पर बीमा कंपनी को बड़ा झटका, उपभोक्ता आयोग ने दिया 12% ब्याज के साथ इतने करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश…
    • राजधानी में सजेगा 22 अरब देशों का दरबार, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत बनेगा ग्लोबल डिप्लोमैटिक हब…
    • शहीद कपूर का गैंगस्टर अवतार, शाहिद और तृप्ति के बीच रोमांस या बदला जाने यहां से…
    • इस गणतंत्र दिवस समारोह प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी…
    • पूरी जगन्नाथ मंदिर के अंदर मिले खून के धब्बे दर्शन रोके गए, हुआ महास्नान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?