Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लोकतंत्र के वजूद के लिए मतदान का महादान क्यों है जरुरी, समझिए..
    News

    लोकतंत्र के वजूद के लिए मतदान का महादान क्यों है जरुरी, समझिए..

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. भारत में साल 2024 के शुरुआती मार्च महीने तक कुल रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या 96.8 करोड़ के पार चली गई है. अब जब भारत में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से 1 जून 2024 तक वोट डाले जाएंगे और 4 जून को रिजल्ट आएंगे. इसी बीच आपके लिए ये जानना बहुत ही जरूरी है कि क्यों आपको देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक लोकतंत्र के इस महापर्व पर मताधिकार का उपयोग कर देश के प्रति अपना फर्ज निभाना चाहिए.

    5 पॉइंट से समझिए क्यों जरूरी है ‘मतदान

    हर एक वोट का होता है महत्त्व

    देश में चुनाव के दौरान हर एक वोट का अपना महत्व होता है. आपके एक वोट से चुनाव परिणाम में जमीन-आसमान का अंतर आ सकता है. अगर आपने मतदान नहीं किया तो उसके नतीजे के रूप में कोई ऐसा भी व्यक्ति जीत सकता है जो उस पद के लिए नहीं बना था. इससे देश को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. सरल भाषा में कहें तो मतदान करने से आपकी सरकार में भागीदारी सुनिश्चित होती है. आप के वोट से चुने गए जनप्रतिनिधि सरकार में आपका प्रतिनिधित्व करते हैं.

    सही प्रत्याशी को चुनने का मौका

    आप आपने एक वोट से उस सही प्रत्याशी को चुन सकते है. जो लोगों के लिए समर्पित होकर कार्य कर सके. अगर आप वोट डालने ही नहीं जाएंगे तो गलत प्रत्याशी के जीतने की संभावना बढ़ जाती है.

    बदलाव का भी मौका देता है ‘मतदान

    देश के चुनाव में अगर आप अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है तो इससे आपको एक मौका मिलता है मौजूदा सरकार के कामों के आधार पर निर्णय लेने का. अगर वर्तमान सरकार जनहितैषी नहीं है तो आप उसको मतदान के जरिए बदल सकते हैं. मतदान आपको एक ऐसा मौका देता है, जिससे आप बदलाव भी ला सकते है. इसलिए आप जब भी वोट डालें बहुत ही सोच समझकर निर्णय यह कार्य करें.

    देशभक्ति का जज्बा करता है प्रदर्शित

    अगर आप चुनाव में वोटिंग करने जाते है तो ये आपके देश के प्रति प्यार, समर्पण और जज्बे को भी दिखता है. आपके वोटिंग करने जाने के निर्णय से ये भी पता चलता है कि आप सच में देश के निर्माण के प्रति सहयोग कर रहे है और आप उसी कड़ी में एक बड़ा प्रयास भी कर रहे हैं.

    ‘लोकतंत्र’ को मिलता है ‘बल

    लोकतांत्रिक देश में रह कर भी अगर आप अपने मताधिकार का उपयोग नहीं करते है तो आप लोकतंत्र को कमजोर करने में एक कड़ी बन रहे हैं. अगर सभी लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते है तो इससे उस सरकार को बहुमत मिलता है, जो अधिकतर लोगों की पसंद रही होगी. इससे चुनावी प्रक्रिया और देश का तंत्र मजबूत होता है. 

    हमें आशा है की अब आप समझ गए होंगे की क्यों देश के महापर्व में आपको भी हिस्सा लेकर इसको सफल बनाना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में एक अहम योगदान देना चाहिए. इसीलिए तो एबीपी न्यूज़ भी कहता है लोकसभा चुनाव 2024 में ‘वोट करेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया’. 

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहो गयी भविष्यवाणी अप्रैल में इस दिन लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए कहा देगा दिखाई..
    Next Article कहर बरसा सकते हैं पंजाब के ये तीन खिलाड़ी, चल गए तो गेंदबाजों की हालत हो जाएगी खराब…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कुकिंग ऑयल खरीदते समय न करें ये 7 गलतियां, हेल्दी तेल चुनने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान…

    August 21, 2026

    इस जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत…

    August 21, 2026

    इस जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत…

    August 21, 2026

    श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर प्रदेश में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति…

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कुकिंग ऑयल खरीदते समय न करें ये 7 गलतियां, हेल्दी तेल चुनने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान…
    • इस जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत…
    • इस जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत…
    • श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर प्रदेश में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति…
    • त्योहारी सीजन में मिठाई की गुणवत्ता पर उठे सवाल, यहां की स्वीट्स मिठाई में निकला मच्छर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?