Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारतीय बाजार में जल्द आएगी न्यू जेनरेशन मारुति डिजायर, इन 5 खास खूबियों से होगी लैस…
    News

    भारतीय बाजार में जल्द आएगी न्यू जेनरेशन मारुति डिजायर, इन 5 खास खूबियों से होगी लैस…

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में पॉपुलर स्विफ्ट और डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान के न्यू जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने के लिए तैयार है. नई स्विफ्ट पहले ही जापानी बाजार में आ चुकी है. नई 2024 मारुति डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. स्पाई तस्वीरों से डिजाइन और इंटीरियर में बदलाव सहित कुछ प्रमुख डिटेल्स सामने आए हैं. आज हम इस आने वाली न्यू जेनरेशन डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान के बारे में 5 खास बातें बताने वाले हैं. 

    ज्यादा एडवांस डिजाइन

    मौजूदा मॉडल की तुलना में इसके डिजाइन की बात करें तो नई डिजायर एक बड़े बदलाव के साथ आएगी. इसमें कुछ स्टाइलिंग बदलाव किए गए हैं. यह सुजुकी के HEARTECT प्लेटफ़ॉर्म के अपडेटेड वर्जन पर बेस्ड होगी, जो बलेनो हैचबैक के लिए भी इस्तेमाल होता है. स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि 2024 मारुति डिजायर एक अलग बड़ी ग्रिल, क्लैमशेल बोनट, खास कट और क्रीज के साथ नया बम्पर और नए 5-स्पोक एलॉय व्हील के साथ आएगी. इसमें नए पिलर और दरवाज़े मिलेंगे, और नए बम्पर और अपडेटेड टेल-लाइट के साथ अलग रियर प्रोफ़ाइल मिलेगा.

    नया होगा इंटीरियर

    नई स्विफ्ट की तरह, न्यू-जनरेशन मारुति डिजायर सेडान में फ्रोंक्स और बलेनो हैचबैक के समान इंटीरियर मिलेगा. इस हैचबैक में हल्के शेड में डुअल-टोन इंटीरियर स्कीम मिलेगा. डैशबोर्ड पर एक फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, डिजिटल MID के साथ एक नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक नया स्टीयरिंग व्हील और टॉगल-स्टाइल कंट्रोल के साथ ऑटोमैटिक AC और रियर एयर-कॉन वेंट मिलेगा. 

    नया पेट्रोल इंजन

    नई डिजायर में सुजुकी का नया 1.2-लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन होगा, जो नई स्विफ्ट में भी दिया गया है. यह 1.2 लीटर 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 5700rpm पर 82bhp पॉवर और 4,500rpm पर 108Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. माइल्ड हाइब्रिड वर्जन में DC सिंक्रोनस मोटर है, जो क्रमशः 3.1hp और 60Nm का अतिरिक्त आउटपुट प्रदान करता है. इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT शामिल होने की संभावना है. जापानी-स्पेक स्विफ्ट एक नए CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध है. भारत में भी नई डिजायर के टॉप-स्पेक वेरिएंट में CVT मिल सकता है. 

    इलेक्ट्रिक सनरूफ

    हालिया स्पाई तस्वीरों से पुष्टि होती है कि नई डिजायर अपने सेगमेंट में पहली कार होगी जिसमें फैक्ट्री-फिटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ होगा. यह इसे बाजार में ज्यादा कॉम्पिटेटिव बना देगा, क्योंकि होंडा अमेज़ को भी इस साल जेनरेशन अपडेट मिलेगा.

    बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

    नई डिजायर में 9 इंच की बड़ी फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट मिलेगा, जो फ्रोंक्स और बलेनो में भी मिलता है. यह इंफोटेनमेंट यूनिट वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले और वॉयस कमांड को सपोर्ट करेगा. इस सेडान में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमेटिक एसी, कीलेस एंट्री और गो, 360 डिग्री कैमरा और ऑटो डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स मिलने की भी संभावना है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india New generation Maruti Dezire will come soon in the Indian market Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकहर बरसा सकते हैं पंजाब के ये तीन खिलाड़ी, चल गए तो गेंदबाजों की हालत हो जाएगी खराब…
    Next Article खरीदने वाले हैं हुंडई i20, तो जानिए डिलीवरी के लिए कितना करना पड़ेगा इंतजार….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विकसित प्रदेश के निर्माण में जुटे सभी उद्यमियों को विश्व उद्यमिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…

    August 21, 2026

    वजन घटाने और तेजी से चर्बी जलाने में मदद करने वाली ये 5 कॉफी रेसिपी…

    August 21, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यहां के मुख्यमंत्री से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट…

    August 21, 2026

    क्या आपके हाथ में भी है मछली का चिन्ह जानें हथेली की किस जगह पर बनना माना जाता है बेहद शुभ…

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विकसित प्रदेश के निर्माण में जुटे सभी उद्यमियों को विश्व उद्यमिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…
    • वजन घटाने और तेजी से चर्बी जलाने में मदद करने वाली ये 5 कॉफी रेसिपी…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यहां के मुख्यमंत्री से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट…
    • क्या आपके हाथ में भी है मछली का चिन्ह जानें हथेली की किस जगह पर बनना माना जाता है बेहद शुभ…
    • युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़; मुख्यमंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?