Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भांग पीने के बाद क्यों आती है इतनी हंसी; यह है वजह……
    News

    भांग पीने के बाद क्यों आती है इतनी हंसी; यह है वजह……

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : होली और भांग का कनेक्शन सैंकड़ों साल पुराना है. लखनऊ का चौक हो या फिर वाराणसी की तंग गलियां. रंगों के त्योहार के बहाने आइए यह समझ लेते हैं कि भांग का विज्ञान क्या है, क्यों भांग पीने के बाद इंसान इतना खुश नजर आता है.

    हंसी रुकती ही नहीं… भांग पीकर लोग इतने खुश क्यों नजर आते हैं? जानें इसका विज्ञानभांग पीने के बाद लोग सुधबुध खो देते हैं

    होली और भांग का कनेक्शन सैंकड़ों साल पुराना है. लखनऊ का चौक हो या फिर वाराणसी की तंग गलियां… जहां भांग पीने के बाद लोग सुधबुध खो देते हैं. हंसते हैं तो फिर घंटों हंसते रहते हैं. नाचना शुरू करते हैं तो घंटों तक थिरकते पैर नहीं रुकते. चेहरे पर घंटों तक मुस्कान बनी रहती है. रंगों के त्योहार के बहाने आइए यह समझ लेते हैं कि भांग का विज्ञान क्या है, क्यों भांग पीने के बाद इंसान इतना खुश नजर आता है.शिवरात्रि हो या होली, भारत में भांग इस्तेमाल करने का चलन रहा है. तरीका बेशक अलग हो सकता है.

    कई लोग इसे ठंडाई में मिलाकर पीते हैं तो कुछ इसे पीसकर भी इस्तेमाल करते हैं. आइए अब इसका विज्ञान भी समझते हैं.भांग शरीर में ऐसा क्या करता है?भांग को अंग्रेजी में कैनाबिस, मैरिजुआना और वीड कहते हैं. इसे खाने के बाद जो लोग खुशी को अनुभव करते हैं, उसकी वजह है हैप्पी हार्मोन. यह शरीर में पहुंचकर डोपामिन हॉर्मोन को रिलीज करता है. इसे हैप्पी हॉर्मोन कहते हैं. यह हमारे मूड को कंट्रोल करता है. खुशी के स्तर को बढ़ाने लगता है.

    यही वजह है कि जो बोलता है वो बोलता ही रहता है और अपनी बातें रिपीट करता रहता है. कोई हंसता है तो लगातार हंसते ही रहता है. इसे किसी भी रूप में लेने के बाद अलग किस्म की खुशी मिलती है, नतीजा लोग बार-बार उस खुशी को पाने के लिए आदी होने लगते हैं. यह आदत इससे होने वाले खतरों को बढ़ा देती है.कितनी जल्दी असर दिखाता है?भांग का नशा ऐसा है जो अलग-अलग तरह से अपना असर दिखाता है. नशा कितनी जल्दी चढ़ेगा, यह निर्भर करता है कि इसे किस रूप में लिया जा रहा है.

    जैसे- भांग का इस्तेमाल अगर सिगरेट या बीड़ी में होता है तो इसका असर कुछ ही सेकंड में होने लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि फेफड़े बहुत जल्दी ही इसका धुआं सोख लेते हैं और यह असर दिमाग तक पहुंचता है.भांग को खाते या पीते हैं तो नशा चढ़ने में समय लगता है. ऐसी हालात में असर दिखने में एक घंटा या इससे ज्यादा समय लग सकता है. हालांकि ऐसी स्थिति में दिमाग ज्यादा सक्रिय हो जाता है और असर लम्बे समय के लिए होता है. आसान भाषा में समझें तो कुछ समय के लिए दिमाग हायपर एक्टिव हो जाता है. इंसान के सोचने-समझने की क्षमता घट जाती है. मात्रा ज्यादा लेते हैं तो खतरे भी बढ़ते जाते हैं.

    अब इससे होने वाले नुकसान को भी समझ लेते हैं.भांग के कितने खतरे?चूंकि भांग का सीधा असर दिमाग पर होता है, इसलिए मात्रा कम ले रहे हैं या ज्यादा, उसका उतना ही असर दिमाग पर होगा. ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो दिमाग ठीक से काम करना बंद भी हो सकता है. इंसान कुछ भी बोलने लगता है. उसे स्पष्ट दिखना बंद होने लगता है. ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. हार्ट अटैक की आशंका भी बढ़ती है. आंखें लाल नजर आने लगती हैं.

    सांस की दिक्कत बढ़ने का भी खतरा होता है.दुनियाभर में भांग का इस्तेमाल सिर्फ नशे के लिए बल्कि दवाओं में भी किया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है कि दुनिया की 25 फीसदी आबादी भांग का इस्तेमाल करती है. इसका इस्तेमाल इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह कम कीमत पर मिल जाता है. लेकिन इसके खतरों से भी अलर्ट रहने की जरूरत है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेटीएम के बाद अब बंद हो रहा है यह वॉलेट, जानिए वजह……
    Next Article विकसित भारत की तरफ तेजी से बढ़ते देश में लोगों को मिल रहे ज्यादा रोजगार, देखें आंकड़े……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…

    February 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…

    February 18, 2026

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…

    February 18, 2026

    you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…
    • राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    • भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    • you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    • SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?