Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विकसित भारत की तरफ तेजी से बढ़ते देश में लोगों को मिल रहे ज्यादा रोजगार, देखें आंकड़े……
    News

    विकसित भारत की तरफ तेजी से बढ़ते देश में लोगों को मिल रहे ज्यादा रोजगार, देखें आंकड़े……

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में अब तेजी से लोगों को नए रोजगार मिल रहे हैं. हाल में ईपीएफओ द्वारा जारी किए आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है. ईपीएफओ ने जनवरी 2024 में शुद्ध रूप से 16.02 लाख सदस्य जोड़े. रविवार को जारी पेरोल के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. श्रम मंत्रालय ने एक बयान में रविवार को कहा कि जनवरी 2024 में पहली बार लगभग 8.08 लाख सदस्यों का नामांकन किया गया. मंत्रालय ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के मुताबिक ईपीएफओ ने जनवरी 2024 में शुद्ध आधार पर 16.02 लाख सदस्यों को जोड़ा है.

    क्या कहती है रिपोर्टआंकड़ों के मुताबिक इनमें 18-25 आयु वर्ग के अधिकांश सदस्य हैं. इनकी संख्या जनवरी 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 56.41 प्रतिशत है. इससे पता चलता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं. ये मुख्य रूप से पहली बार नौकरी कर रहे हैं. पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 12.17 लाख सदस्य जो ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर निकल गए थे, वे फिर से शामिल हो गए.इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए. इन्होंने अपने कोष को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना.

    आंकड़ों के मुताबिक 8.08 लाख नए सदस्यों में लगभग 2.05 लाख महिला सदस्य हैं. इसके अलावा समीक्षाधीन महीने में जोड़े गए शुद्ध महिला सदस्यों की संख्या लगभग 3.03 लाख रही.इन नियमों का रखें ध्यानअगर आप भी अपनी सैलरी का एक हिस्सा पीएफ खाते (EPF Account) में जमा कराते हैं, तो आपको एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के कई नियमों का पालन करना होता है. अब ईपीएफओ ने कुछ ईपीएफ खाताधारकों को एक बड़े नियम से राहत प्रदान की है.

    ईपीएफओ ने कुछ ईपीएफ अकाउंट होल्डर्स को जॉइंट डिक्लियरेशन फॉर्म (संयुक्त घोषणा पत्र) भरने से छूट प्रदान कर दी है. आम तौर पर अगर किसी एम्प्लॉई की बेसिक सैलरी 15,000 रुपए से अधिक होती है, तो उसे ईपीएफ खातें में अपना अंश जमा कराने के लिए एम्प्लॉयर के हस्ताक्षर वाला एक संयुक्त घोषणा पत्र ईपीएफओ के पास जमा करना होता है. अब ईपीएफओ ने कुछ ईपीएफ अकाउंट होल्डर्स को यही संयुक्त घोषणा पत्र भरने से छूट दे दी है. है

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india People are getting more employment in the country which is rapidly moving towards developed India Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभांग पीने के बाद क्यों आती है इतनी हंसी; यह है वजह……
    Next Article 31 मार्च से पहले कर ले ये काम, वरना होगी परेशानी…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…

    February 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…

    February 18, 2026

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…

    February 18, 2026

    you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…
    • राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    • भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    • you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    • SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?