मध्य प्रदेश:- के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सुबह की आरती के समय गर्भ गृह में लगी आग में 14 लोग घायल हो गए हैं. इन घायलों में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बीच आग लगने के कारणों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. घायलों का हाल चाल जानने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अरबिंदो अस्पताल पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ मंत्रीकैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट भी अरबिंदो अस्पताल पहुंचे थे. अस्पताल से निकलने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने आशंका जताई कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होली के दौरान रसायनयुक्त गुलाल से आग भड़की होगी.
विजयवर्गीय ने घायलों के हाल-चाल जानने के बाद कहा
सभी आठ लोगों की हालत खतरे से बाहर है. हालांकि, उन्हें 24 घण्टे की डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. इसके बाद उनकी वास्तविक स्थिति पता चल सकेगी.’ उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालयों की ओर से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई है. विजयवर्गीय ने कहा कि उज्जैन के जिलाधिकारी ने अग्निकांड की जांच के निर्देश दिए हैं.
नहीं बंद होगी गर्भ गृह में होली खेलने की परंपरा
महाकालेश्वर मंदिर में हर बार खूब गुलाल उड़ाकर होली खेली जाती है. मैं खुद भी कई बार इसमें शामिल हुआ हूं. हो सकता है कि इस बार गुलाल में कोई रसायन होने से वहां आग भड़की हो.’ विजयवर्गीय ने कहा कि हम महाकालेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के साथ होली खेलने की परंपरा बंद नहीं करेंगे. हम सुनिश्चित करेंगे कि अगली बार मंदिर में होली के दौरान कोई ऐसा रसायनयुक्त गुलाल इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
सीएम ने साजिश से किया इनकार
मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को इंदौर के अरविंदो अस्पताल पहुंचे. इस दौरान वे घायलों को हाल चाल जान रहे थे, तभी पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी फोन आया. उन्होंने घायलों के बारे में जानकारी ली. इस की जानकारी मीडिया के होते हुए सीएम यादव ने कहा कि मैंने उन्हें जानकारी दी गई कि सभी खतरे से बाहर हैं. सभी का पर्याप्त उपचार चल रहा है. 30 से40% लोग इस घटना में जले हैं. उन्होंने बताया कि जिस समय आरती चल रही थी, ठीक उसी समय गुलाल आरती की थाली पर गिरा और आग लग गई. हालांकि, इस पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया तो कोई षड्यंत्र नजर नहीं आ रहा है, फिर भी अगर जांच में कोई स्थिति पाई जाती है, तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी.
