Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसी का कचरा, किसी का खजाना है, मुरली कार्तिक के बयान पर RCB ने किया पलटवार…
    News

    किसी का कचरा, किसी का खजाना है, मुरली कार्तिक के बयान पर RCB ने किया पलटवार…

    By Tv 36 HindustanMarch 26, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सोमवार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थी. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की. वहीं, इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक को यश दयाल पर अपनी ऑन-एयर कमेंट के लिए सोशल मीडिया पर फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ यश दयाल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. पिछले सीजन यश दयाल की 5 गेंदों पर रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़े थे. लेकिन इस सीजन उन्होंने दमदार वापसी की.

    किसी का कचरा किसी का खजाना है…’

    आईपीएल ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यश दयाल को 5 करोड़ रुपए में खरीदा. वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने ऑन-एयर कहा कि किसी का कचरा किसी का खजाना है. लेकिन पूर्व स्पिनर की बातें क्रिकेट फैंस को रास नहीं आई. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से यश दयाल का फोटो शेयर किया है. इस फोटो कैप्शन में लिखा है- हां वह खजाना है. बहरहाल, सोशल मीडिया यूजर्स लगातार मुरली कार्तिक के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

    ऐसा रहा है यश दयाल का आईपीएल करियरज़

    यश दयाल के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो 16 मुकाबले खेल चुके हैं. जिसमें 9.66 की इकॉनमी और 34.13 की एवरेज से 15 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इस गेंदबाज ने अपनी काबिलियत से खासा प्रभावित किया है. खासकर, जिस तरह नई गेंद को स्विंग कराते हैं, वह बल्लेबाजों के लिए मुश्किल चुनौती रहती है. इसका नजारा पंजाब किंग्स के खिलाफ देखने को मिला. पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों के पास यश दयाल का पावरप्ले ओवर में कोई जवाब नहीं था.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi news hindinews india Someone's trash is someone's treasure Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस राज्य में 14 साल से कम उम्र के बच्चें नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया,नया कानून हुआ लागू…
    Next Article कंगना रनौत से पहले इन स्टार्स ने चुनावी मैदान में दिखाया दम, लिस्ट में अमिताभ बच्चन का भी नाम शामिल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…

    February 17, 2026

    इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    • इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….
    • आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?