Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 370 सीट जीतने का दावा करने वाली भाजपा को पंजाब में लगा बड़ा झटका……
    News

    370 सीट जीतने का दावा करने वाली भाजपा को पंजाब में लगा बड़ा झटका……

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़ : पूरे देश में 370 सीट जीतने का दावा करने वाली बीजेपी को पंजाब में झटका लगा है। एनडीए के पुराने पार्टनर अकाली दल ने समझौते से इनकार कर दिया। इसके बाद बीजेपी ने राज्य की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। पंजाब में एक जून को सभी 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

    सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के बीच गठबंधन लगभग तय था। अकाली दल के हिस्से में 8 सीटें दी गईं थी। बीजेपी ने भी 5 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति दे दी थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, मनप्रीत और पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह भी सीट बंटवारे पर सहमत थे, मगर अचानक अकाली दल ने अंतिम समय में पैर पीछे कर लिए। माना जा रहा है कि गठबंधन नहीं होने का सीधा फायदा आम आदमी पार्टी को हो सकता है।

    अकाली दल को डरअकाली दल के एक गुट ने बीजेपी से गठबंधन का विरोध किया। पार्टी नेताओं का मानना था कि किसान आंदोलन के दौरान बीजेपी के रवैये के कारण सिक्ख जाट वोटर अकाली दल से किनारा कर सकते हैं। इस आशंका के कारण ही 2020 में अकाली दल एनडीए से अलग हुई थी। यह गुट बीजेपी को सिर्फ 3 सीट देने की मांग कर रहा था। 3 सीटों के प्रस्ताव को मानने से बीजेपी ने मना कर दिया। पार्टी में बगावत की आशंका से सुखबीर सिंह बादल ने भी समझौते से इनकार कर दिया।

    अकाली दल से फैसले से बीजेपी को झटका लगा। अब उसे सभी 13 सीटों पर जिताऊ कैंडिडेट की तलाश करनी होगी। बीजेपी के प्लान बी के मुताबिक, अब पार्टी कांग्रेस से बीजेपी में आए दिग्गजों के अलावा कई स्टार चेहरों पर दांव लगाएगी। कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पत्नी पटिलाया और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरदासपुर से मैदान में उतारे जाएंगे। बिट्टू पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना से बीजेपी कैंडिडेट होंगे।1997 से 2019 तक साथ रहे बीजेपी-अकाली दलबीजेपी पुराने जनसंघ के जमाने से अकाली दल की सहयोगी रही।

    1967 में पहली बार जनसंघ और अकाली दल चुनाव के दौरान साथ में आए। फिर 30 साल बाद 1997 में दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया, जो 2019 तक सभी चुनावों में जारी रहा। 2017 में दोनों ने पहली बार मिलकर पंजाब में सरकार बनाी। 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी अकाली गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था। 1998 के लोकसभा चुनाव में भी अकाली दल ने 8 और बीजेपी ने 3 सीटों पर कब्जा किया। 1999 में दोनों साथ में ही चुनाव हारी। उस चुनाव में अकाली दल को सिर्फ दो और बीजेपी को एक सीट मिली थी।

    2004 में दोनों पार्टियों ने मिलकर 11 सीटें जीत लीं। 2009 के बाद से गठबंधन लोकसभा चुनावों में गठबंधन का ग्राफ गिरता गया और दोनों दल पांच लोकसभा सीटों के आसपास सिमट गए। 2014 में अकाली दल को चार और बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली थी। 2019 में अकाली दल के खाते से एक सीट और कम हो गई।किसान आंदोलन के दौरान टूटा था गठबंधनपिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। दो-दो सीटों पर शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने कब्जा किया था, जबकि एक सीट आम आदमी पार्टी जीती थी। दोनों दलों के बीच किसान आंदोलन के बीच 2020 में गठबंधन खत्म हो गया था। अकाली दल किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानून के विरोध में एनडीए से अलग हो गई थी। राजनीतिक अलगाव के बाद भी दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति तल्खी नहीं दिखाई।

    2022 के विधानसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियां अलग-अलग नए दोस्तों के साथ चुनाव लड़ी। 117 सदस्यों वाली विधानसभा में अकाली दल को 3 और बीजेपी को सिर्फ दो सीटें मिलीं। अकाली दल को 18.38 प्रतिशत और बीजेपी को 6.6 प्रतिशत वोट मिले थे।

    Post Views: 0

    BJP Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news which claimed to win 370 seats
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें आड़े हाथों लिया……
    Next Article भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की, देखें लिस्ट……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?