नई दिल्ली:- दक्षिण भारत के एक मशहूर अभिनेता का निधन हो गया है. तमिल और मलयालम फिल्मों के अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर डेनियल बालाजी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. डेनियल ने 48 साल की उम्र में अंतिम सांसे ली. इस खबर से दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री मातम छा गया है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
सीने में अचानक उठा दर्द
तमिल और मलयालम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके डेनियल बालाजी को शुक्रवार रात सीने में दर्द उठा. जिसके बाद उन्हें चेन्नई के कोट्टीवकम के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान ही उन्हें हृदयघात हुआ और उनकी मौत हो गई. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री मातम छा गया है. सोशल मीडिया पर डेनियल के साथ काम कर चुके एक्टर और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.


