रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी और प्रसन्नता जाहिर की.
सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके निवास स्थल पर जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया. संपूर्ण देश लालकृष्ण आडवाणी के भारत रत्न से सम्मानित होने पर गौरवान्वित है. बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.
गौरतलब है कि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया.
