नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित कर सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के एक नेता ने यह जानकारी दी. भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी चार अप्रैल को कूच बिहार में एक रैली जबकि सात अप्रैल को जलपाईगुड़ी और बालुरघाट में एक के बाद एक लगातार दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.
कूच बिहार और जलपाईगुड़ी लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि बालुरघाट में मतदाता 26 अप्रैल को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे.
केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को क्रमशः कूच बिहार और बालुरघाट लोकसभा सीट के लिए फिर से नामांकित किया गया है
निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कूच बिहार में चार अप्रैल की रैली राज्य में मोदी की पहली रैली होगी.
मोदी जी चार अप्रैल को जमुई में एक रैली करके बिहार में चुनावी बिगुल फूंकेंगे. जमुई में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा. भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी l के प्रमुख एवं जमुई से मौजूदा सांसद चिराग पासवान ने यह घोषणा की. चिराग पासवान ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट बदल ली है और जमुई सीट अपने बहनोई अरुण भारती को दी है.
