Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन? जानें…
    समाचार

    हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन? जानें…

    By Tv 36 HindustanApril 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह की एक गंभीर बीमारी है जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है। मलेरिया एक प्रकार के परजीवी से होने वाली बीमारी है, ये संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है।

    आंकड़ों के मुताबिक हर साल लाखों लोगों की मलेरिया के कारण मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में 6.08 लाख लोगों की मलेरिया से मौत हुई, जो पिछले साल 2021 में हुई 6.10 लाख मौतों से थोड़ी कम थी। भारत में भी हर साल बड़ी संख्या में मलेरिया के मामले रिपोर्ट किए जाते रहे हैं।

    दुनियाभर में मलेरिया रोग को नियंत्रित करने के प्रयासों पर जोर देने और बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस साल मलेरिया डे का थीम है- हेल्थ इक्वालिटी, जेंडर एंड ह्यूमन राइट्स।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को मच्छरजनित इस रोग से बचाव के लिए प्रयास करते रहना जरूरी है। क्या मलेरिया से सुरक्षित रहने के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध है और इस रोग से किस प्रकार से बचा जा सकता है, आइए इस बारे में जानते हैं।

    संक्रमित मच्छरों के काटने से होता है मलेरिया

    संक्रमित मच्छरों के काटने से यह रोग मनुष्यों में फैलता है। यह संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं होता है हालांकि दुर्लभ मामलों में, संक्रमित गर्भवती से उनके बच्चे में यह बीमारी जन्म से पहले या जन्म के दौरान स्थानांतरित हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मलेरिया घातक हो सकता है खासकर अफ्रीकी देशों में इससे मृत्युदर अधिक देखा जाता रहा है। डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि मलेरिया से होने वाली लगभग 94% मौतें अकेले अफ्रीका में होती हैं, ज्यादातर 5 साल से कम उम्र के बच्चों में।

    कैसे होते हैं मलेरिया के लक्षण?

    मलेरिया के संकेत और लक्षण आमतौर पर फ्लू के लक्षणों के समान होते हैं। इसमें रोगी को बुखार-पसीना आने, ठंड लगने, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द, थकान, सांस लेने में दिक्कत, दस्त- मितली और उल्टी की दिक्कत हो सकती है। जैसे-जैसे मलेरिया बढ़ता जाता है, यह एनीमिया और पीलिया का कारण भी बन सकती है। मलेरिया के सबसे गंभीर स्थिति में कोमा होने का भी जोखिम देखा जाता रहा है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये रोग किसी को भी हो सकता है इसलिए सभी के लिए बचाव बहुत जरूरी है।

    मच्छरों से बचाव बहुत जरूरी

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं जहां मलेरिया के मामले अधिक हैं तो मच्छरों के काटने से बचने के उपाय बहुत जरूरी हैं। मलेरिया के मच्छर शाम और सुबह के बीच सबसे अधिक सक्रिय होते हैं। मच्छरों के काटने से खुद को बचाने के लिए पूरी बाजू वाली शर्ट और शरीर को अच्छे से ढकने वाले कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी के उपयोग को सबसे कारगर तरीका माना जाता है।

    क्या उपलब्ध हैं मलेरिया के टीके?

    मलेरिया और इसके कारण होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है, जिन देशों में मलेरिया के मामले अधिक रिपोर्ट होते रहे हैं वहां बच्चों को मलेरिया के टीके दिए जाने चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए अक्तूबर 2023 में एक नए टीके आर21/मैट्रिक्स-एम की भी सिफारिश की है। ये टीके मलेरिया को रोकने में सुरक्षित और प्रभावी पाए गए हैं। स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि वैक्सीनेशन से मलेरिया के कारण हर साल होने वाली मृत्युदर को कम किया जा सकता है।

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसड़क में मची चीख पुकार, स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 6 बच्चों की दर्दनाक मौत , 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल
    Next Article लोकसभा चुनाव के बीच PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा, की धमाधम काम के लिए तैयार रहें सभी अधिकारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…

    November 5, 2026

    दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…

    November 5, 2026

    शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…

    November 5, 2026

    सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…
    • दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…
    • शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…
    • सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…
    • अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच विवाद खत्म, हाईकोर्ट में आपसी सहमति से हुआ समझौता , जानिए क्या था पूरा मामला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?