चुनावी लहर:- पप्पू यादव आज पूर्णिया से निर्दलीय नामांकन करने जा रहे हैं। आज नामांकन का अंतिम दिन है। नामांकन करने के लिए वह बाइक से निकले तो समर्थकों में भारी जोश व उत्साह देखने को मिला। हालांकि इससे पहले उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। पप्पू यादव के नामांकन को लेकर भीड़ उमड़ी है। पप्पू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करेंगे मगर रहेंगे कांग्रेस के साथ।
पप्पू ने कहा, ठगा महसूस कर रहा हूं। किसने ठगा पता नहीं, मगर जनता का आदेश है कि मैं पूर्णिया से लड़ूं। पप्पू यादव के नामांकन को लेकर भीड़ उमड़ी है। गौरतलब है कि पप्पू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करेंगे, मगर रहेंगे कांग्रेस के साथ।
इससे एक दिन पूर्व ही राजद प्रत्याशी बीमा भारती के नामांकन सभा में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी यहां पहुंचे थे। गुरुवार को समर्थकों की भारी भीड़ के बीच जब वह नामांकन करने पहुंचे तो इसके कई मायने भी निकलने लगे।
हाल ही में पूर्व सांसद ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में किया था। गत चुनाव में यह सीट कांग्रेस के हिस्से में थी और इस बार भी कांग्रेस के खाते में रहने की पूरी उम्मीद थी। पप्पू यादव का कांग्रेस में विलय भी इसी भरोसे पर हुआ था।
पूर्व सांसद के नामांकन को लेकर सुबह से ही समर्थकों का जमावड़ा शहर के टाउन हाल परिसर में होने लगा था। वहां से वे पैदल ही नामांकन स्थल के लिए विदा हो गए। उनके साथ समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
