Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यहाँ बोटिंग करीब आते ही शुरू हुई जुबानी जंग,सीएम मोहन के बयान पर कमलनाथ ने ऐसे किया पलटवार…
    मध्य प्रदेश

    यहाँ बोटिंग करीब आते ही शुरू हुई जुबानी जंग,सीएम मोहन के बयान पर कमलनाथ ने ऐसे किया पलटवार…

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- बीजेपी ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को जीतना अपना फोकश बना लिया है. यही कारण है कि वहां कांग्रेस में सेंधमारी के साथ ही आए दिन सीएम मोहन यादव खुद दौरा कर रहे हैं. बीते दिन पांढुर्ना पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस और नाथ परिवार पर जमकर हमला बोला है. कांग्रेस ने एक ही परिवार से बार-बार  सांसद बनाकर क्षेत्र का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि इस बार हम सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं, ताकि हमारा सांसद बन सके. 

    सीएम मोहन यादव ने नाथ परिवार पर हमला बोलते हुए कहा ‘जिन्होंने जिंदगी भर आदिवासियों को अपने हित के लिए यूज किया.  यहां के स्थानीय निवासी को आजतक सांसद तक नहीं बनाया. कोई एक काम बता दो जो सांसद रहते हुए किया है, ये समाज पूछना चाहता है? जनता दिल से वोट देती है ताकि आप अच्छे काम करो. उन्होंने कहा कि ‘अब बसंत की नई ऋतु में छिंदवाड़ा का माहौल बदला है. इस बार आप सभी के आशीर्वाद से छिंदवाड़ा का बेटा बंटी विवेक साहू दिल्ली पहुंचेगा. जिससे आपका-हमारा सबका गौरव बढ़ेगा. 

    छिंदवाड़ा को वोट की मशीन बना दिया

    डॉ यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा को वोट की मशीन बना दिया है. उन्होंने सवाल किया कि गरीब आदमी के घर में नल जल क्यों नहीं होना चाहिए? गरीब आदमी का बच्चा पढ़ लिख कर डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, ऑफिसर क्यों नहीं बनना चाहिए ?  आप इन्हें केवल वोट लेने की मशीन बनाना चाहते हो?

     कमलेश शाह जी ने जैसे ही भाजपा में जाने का सोचा.. उन्होंने बड़े सम्मान से बोला कि मैं कमलनाथ जी का सम्मान करता हूं, लेकिन उनके परिवार वाले कह रहे हैं, ये गद्दार है, बिकाऊ है. आदिवासी समाज इसलिए है कि आप गाली बकोगे? कोई भी माफ नहीं करेगा.. जो गाली देगा हमारे पास उसका इलाज है. आने वाली 19 तारीख को आपके हाथ में जो सुदर्शन चक्र है, केवल उस सुदर्शन चक्र का उपयोग करना है.  

    कमल नाथ ने कहा-कोई मुझ पर अंगुली नहीं उठा सकता

    पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शनिवार को सौंसर में सभा की, उन्होंने कहा कि कि केंद्र और राज्य की सरकार किसकी है. किसकी रहेगी, इसकी चिंता आप लोग छोड़ दीजिए, क्योंकि काम कराने की जिम्मेदारी मेरी है. मैंने सभी कार्य निष्पक्ष ढंग से किए हैं. इसलिए मुझ पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता. 

    मेरे साथ रेत, शराब और ठेकेदार नहीं जुड़ा, इसलिए तो कहता हूं कि मेरे छिंदवाड़ा परिवार के सदस्य अपनी छाती ठोककर कहीं भी जाकर कह सकते हैं कि हम छिंदवाड़ा से हैं. आप लोगों को सिर झुकाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. नाथ ने कहा कि सच्चाई आप सभी के सामने है। सच्चाई का साथ दीजिएगा.

    एकतरफा नहीं रहने वाला मुकाबला

    छिंदवाड़ा की राजनीति को करीब से देखने और समझने वाले भी मानते हैं कि इस बार कमलनाथ या कांग्रेस के लिए छिंदवाड़ा में मुकाबला एकतरफा नहीं रहने वाला है. नकुलनाथ 2019 में सांसद बने ज़रूर लेकिन उनकी जीत का अंतर महज़ 37 हजार 536 मतों का रहा था. वहीं, कमलनाथ भी सिर्फ 25 हज़ार वोटों से ही विधानसभा का उपचुनाव जीत पाए थे. 2023 के विधानसभा चुनाव में कमलनाथ 36,594 वोटों से जीते.

    Post Views: 0

    a war of words started as soon as boating came closer chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Here Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्मृति ईरानी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना,आपके जैसे कई लोग आए और चले गए,जाने पूरी सच्चाई…
    Next Article पीएम मोदी का मेगा रोड शो, जबलपुर-छिंदवाड़ा सहित इन 4 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा असर,जाने…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?